Haryana Cultural Festival 2026: कलाकारों ने शानदार प्रस्‍तुतियों से मन मोह लिया, जोड़ी नंबर वन में बुजुर्गों ने भी दिखाया डांस का जलवा

हरियाणा सांस्‍कृतिक उत्‍सव 2026 में विजेताओं को सम्‍मानित करतीं पानीपत की मेयर कोमल सैनी। (सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
हरियाणा सांस्‍कृतिक उत्‍सव 2026 में विजेताओं को सम्‍मानित करतीं पानीपत की मेयर कोमल सैनी। (सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Published: 27 Jul, 2026 at 12:47 AM

सटीक समाचार, पानीपत। हरियाणा सांस्‍कृतिक उत्‍सव 2026 (Haryana Cultural Festival 2026) एवं राज्‍यस्‍तरीय ‘जोड़ी नंबर वन’ डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्‍तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज में किया गया

यह आयोजन हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, पानीपत तथा उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC), भारत सरकरार के संस्कृति मंत्रालय,के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका आयोजन पानीपत के स्थानीय एसडी पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ।

राज्‍यस्‍तरीय ‘जोड़ी नंबर वन’ डांस प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी नैना शर्मा के सानिध्य में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित लोक कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पेश कीं। कलाकारों का चयन पूर्व में प्राप्त वीडियो क्लिप के आधार पर किया गया था। केवल चयनित प्रतिभागियों को ही मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडी कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा ने किया।

10 जोड़ि‍यों को विशेष ट्राॅफी और सम्‍मान पत्र दिया गया

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों का सुंदर प्रदर्शन रहा। दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता, पिता-पुत्र, माँ-बेटी, ननद-भाभी सहित विभिन्न पारिवारिक रिश्तों की जोड़ियों ने हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 10 जोड़ियों को संस्था द्वारा विशेष ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह समाचार भी पढ़िये: Punjab In Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में पंजाब से कोई मंत्री नहीं, राघव चढ्ढ़ा सहित तीन नाम चर्चा में, बिट्टू को मिलेगी यह नई भूमिका

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पानीपत की महापौर कोमल सैनी तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनि‍धि गजेंद्र सलूजा ने रहे। महापौर कोमल सैनी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक एवं शुद्ध सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण करते हैं, इसलिए इनका निरंतर आयोजन होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी राजीव जैन, आरडी कल्याण, एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश शर्मा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, संदीप देशवाल, समाजसेवी सुभाष सिंगला , धर्मवीर पढ़ा तथा समाजसेवी रमेश शर्मा में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अजीत अहलावत, प्रियंका रावत, रेणु सैनी तथा एडवोकेट अनु शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन अमृत कौर ने किया।

ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता लाते हैं : बेला भाटिया

संस्था की संरक्षक बेला भाटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है। भविष्य में भी इससे भी बड़े एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव नरेंद्र गर्ग, युवराज सिंह, दिनेश जून, रेणु चौहान, मोना शर्मा, किरण शर्मा, सुरेश शर्मा, उमेद पांचाल, कुलदीप रोहिल्ला, पवन धीमान, नीरज पांचाल, रामलाल भाटिया, कुलदीप शर्मा, पालेराम सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Scheme Review Meeting में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- योजनाओं का आम लोगों को मिले पूरा लाभ, Ground Status जानने के लिए सर्वे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *