सटीक समाचार, मोगा। पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार ने जनता को 100 और आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinic) समर्पित किया है। इसके साथ प्रदेश भर में चल रहे आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1,090 हो गई है। यह पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया रिकार्ड है।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- राज्य में सेहत क्रांति में मील का पत्थर
राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लिनिकों के विस्तार ने ‘सेहत क्रांति’ में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इससे राज्य में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को और मजबूती मिली है।
आम आदमी क्लिनिकाें में ओपीडी में 5.90 करोड़ से अधिक लोग आए
राज्य में इन क्लीनिकों में अब तक ओ.पी.डी. में 5.90 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं और 3.43 करोड़ मुफ्त लैब टेस्ट दर्ज किए जा चुके हैं। इस पहल ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ और आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे में किए गए बड़े निवेशों के साथ मिलकर पूरे पंजाब में किफायती और उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है।
सीएम ने कहा- आम आदमी क्लिनिक ने स्वास्थ्य डेटाबेस तैयार करने में मदद की
मोगा में सभा को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों ने सरकार को लोगों का व्यापक स्वास्थ्य डेटाबेस तैयार करने में भी सक्षम बनाया है। इससे विभिन्न क्षेत्रों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के अनुसार बेहतर योजना और इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।
यह समाचार भी पढ़िये : New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान
उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य पंजाब के कोने-कोने में हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। लोगों को इन क्लीनिकों में मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां और टेस्टिंग सेवाएं मिल रही हैं। इन क्लिनिकों में उच्च योग्यता प्राप्त डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
यह समाचार भी पढ़िये : New Bill On Paper Leak: पेपर लीक पर आएगा नया कानून, संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल
आम आदमी क्लिनिक लोगों की स्वास्थ्य और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है। इसके प्रति लोगों का विश्वास और रुझान लगातार बढ़ रहा है। आम आदमी क्लिनिक की पंंजाब में सेवाओं पर एक नजर-
- आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 5.90 करोड़ से अधिक लोग ओपीडी में आ चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इनमें 1.86 करोड़ नए मरीज और 4.04 करोड़ दोबारा आए मरीज शामिल हैं। यह आंकड़ा प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
- प्रत्येक आम आदमी क्लीनिक में प्रतिदिन औसतन 84 मरीज आते हैं और यह नेटवर्क सामूहिक रूप से पंजाब भर में प्रतिदिन 83,000 से अधिक मरीजों की सेवा कर रहा है।
- आम आदमी क्लीनिकों में 3.43 करोड़ से अधिक लैब टेस्ट मुफ्त किए गए हैं।
- प्रत्येक माह 42,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं को इन क्लीनिकों के माध्यम से प्रसव पूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) मिलती है।
- मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित 1.25 लाख से अधिक मरीज आम आदमी क्लीनिक नेटवर्क के माध्यम से प्रत्येक माह इलाज और फॉलोअप प्राप्त करते हैं।
- प्रत्येक आम आदमी क्लीनिक 107 आवश्यक दवाइयाां और 47 लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराता है।
- ये क्लीनिक eSushrut प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी तरह से आईटी आधारित हैं, जो कागज-रहित मरीज पंजीकरण, पर्ची और दवाओं के वितरण को सुनिश्चित करते हैं।

