RINL Accident: विशाखापत्‍तनम में RINL के स्‍टील प्‍लांट में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री से. तापमान पर पिघलाया गया लोहा गिरा, आठ श्रमिकों की मौत

RINL Accident: विशाखापत्‍तनम में RINL के स्‍टील प्‍लांट में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री से. तापमान पर पिघलाया गया लोहा गिरा, आठ श्रमिकों की मौत
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, विशाखापत्‍तनम।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्‍तनम में राष्‍ट्रीय इस्‍पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्‍टील प्‍लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्‍टरी में करीब 1600 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाया गया लोहा क्रेन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान संतुूलन बिगड़ जाने से यह पिघला लोहा नीचे गिर गया और श्रमिकों पर जा गिरा। इससे आठ श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

क्रेन से ले जाए जा रहे बकेट का संतुलन बिगड़ने हुआ हादसा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, स्‍टील फैक्‍टरी में क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला लोहा एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा रहा था। इस दोरान अचानक बकेट का संतुलन बिगड़ गया और पिघला लोहा नीचे श्रमिकों पर गिर गया। इससे वहां हंगामा और अफरातफरारी मच गई। राहत और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकाला। आठ लोगों की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया।

33 हजार एकड़ में फैला यह स्‍टील प्‍लांट इस्‍पात मंत्रालय के अधीन पब्लिक सेक्‍टर उपक्रम है

स्‍टील प्‍लांट के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांंच की जा रही है। यह स्‍टील प्‍लांट केंद्र सरकार के इस्‍पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्‍टर) उपक्रम है। इसमें 1992 में इस्‍पात का प्रोडक्शन प्रारंभ हुआ था। यह देश का पहला और एकमात्र तटीय इस्‍पात संयंत्र है। यह प्‍लांंट करीब 33 हजार एकड़ में फैला हुआ है और इसकी प्रोडक्‍शन क्षमता सालाना 7.3 मिलियन टन (73 लाख टन) है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस प्‍लांट के निजीकरण का प्रस्‍ताव रखा था, लेकिन आंध्र प्रदेश में इसका व्‍यापक विरोध हुआ था। इसके कारण इस प्रस्‍ताव को टाल दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया, मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्‍होंंने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स (X) पर पोस्‍ट में लिखा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ हाेने की कामना है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्‍यवस्‍था करने और राहत व बचाव कार्य तेज करने को कहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *