जीटी रोड पर करनाल के पास कई वाहनों की टक्‍कर, ट्रक ने वोल्‍वो बस के बाद ट्रैक्‍टर ट्रॉली को मारी टक्‍कर, आठ से अधिक लोग घायल

जीटी रोड पर करनाल के पास कई वाहनों की टक्‍कर, ट्रक ने वोल्‍वो बस के बाद ट्रैक्‍टर ट्रॉली को मारी टक्‍कर, आठ से अधिक लोग घायल
Published: 6 Jun, 2026 at 11:11 AM

सटीक समाचार, करनाल।

हरियाणा के करनाल जिले में जीटी रोड पर सड़क हादसा हो गया और इसमें तीन वाहनों में टक्‍कर हो गई। एक वोल्‍वो बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्‍कर मारी और इसके बाद ट्रक ने एक ट्रैक्‍टर टॉली को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। किसी की मौत की खबर नहीं है। हादसा तरावड़ी के पास हुआ। दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर यातायात बाधित हो गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात जीटी रोड पर जीटी रोड पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। सबसे पहले दिल्‍ली से चंडीगढ़ होकर मनाली जा रही वोल्‍वो बस ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से टक्‍कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने एक ट्रैक्‍टर ट्रॉली को टक्‍कर मारी। हादसे के कारण बस में सवा‍र कई यात्री घायल हो गए। ट्रक और टैक्‍टर चालक भी घायल हो गए। तीनों वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात तरावड़ी के पास वोल्‍वो बस ने ट्रक को पीछे से टक्‍कर मार दी। इसके बाद ट्रक और ट्रैक्‍टर ट्रॉली की टक्‍कर हो गई। इससे आठ-नौ लोग घायल हो गए। घायलाें को सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। बस के कुछ यात्रियों ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई वे सो रहे थे। अचानक उनको तेज झटका लगा और कई यात्री घायल हो गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *