पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा, पिकअप और ट्राली की टक्‍कर में नौ लोगों की मौत, 15 लोग घायल

पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा, पिकअप और ट्राली की टक्‍कर में नौ लोगों की मौत, 15 लोग घायल
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, फिरोजपुर।

पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां जंगा वाले मोड़ के पास एक पिकअप और घोड़ा ट्राला के बीच टक्‍कर हो गई। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार के लोग किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। पिकअप जंगा वाले मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला से टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और कई लोग इसके अंदर फंस गए।

टक्‍कर के बाद आपपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचें और वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम भी पहुंच गई। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्‍पताल भेजा गया। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई लोगों की अस्‍पताल में मौत हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *