सटीक समाचार, नई दिल्ली।
पेट्रोल की बढ़ती कीमत के बीच राहत वाली खबर है। अब, देश में 20 रुपये प्रति लीटर तक कम कीमत वाला पेट्रोल मिलेगा। यह पेट्रोल सीएनजी से भी सस्ता होगा। E-20 के बाद अब E-85 पेट्रोल लांच किया गया है। दिल्ली में एक पेट्रोल पंप से इसे लांच किया गया। इसकी ई-20 (E-20) फ्लूल की देशभर में 48 पेट्रोल पंपों से होगी। बाद में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में लांच किया E-85 फ्यूल
विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप से E-85 फ्यूल को लांच किया। E-20 पेट्रोल में जहां 20 प्रतिशत इथेनाल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, लेकिन E-85 में 80-85 प्रतिशत इथेनाल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल हाेगा। इसका उपयोग उन फ्लेक्स फ्यूल वाहनों में किया जा सकता है जो E-20 से E-100 तक के इथेनाल मिश्रित फ्यूल से चल सकते हैं।
दिसंबर, 2027 तक इस पेट्रोल के देशभर में 5000 आउटलेट होंगे
हरदीप पुरी ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजना है कि इसकी उपलब्धता इस साल दिसंबर (दिसंबर, 2026) तक 500 आउटलेट और दिसंबर, 2027 तक 5000 आउटलेट हो जाए। E-85 इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से वर्ष 2030-31 तक देश का कुल इथनाल मिश्रित ईंधन 26 प्रतिशत तक बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
किसानों को भी होगा लाभ, इथेनाल की मांग बढ़ने से अतिरिक्त आय होगी
बता दें कि सरकार का नए वाहनों को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर स्थानांतरित करने पर जोर है। एक आकलन के अनुसार यदि भारत में बिकने वाले नए वाहनों में आधे भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर आधारित होते हैं तो एथनाल की वार्षिक मांंग 312 करोड़ लीटर से अधिक हो जाएगी। इसका लाभ देश के किसानों को भी होगा और उनको 12000 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय होगी

