धुंध से सड़कों पर जीरो हुई दृश्‍यता, अब बारिश की संभावना, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

धुंध से सड़कों पर जीरो हुई दृश्‍यता, अब बारिश की संभावना, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:59 PM by Sunil Kumar Jha

चंडीगढ़। हरियाणा हरियाणा आज कोहरे की चादर से ढक गया। राज्य के अधिकतर इस समय शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी आज कुछ मीटर की रह गई थी। करनाल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, यमुनानगर, जींद, सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, हिसार और जींद सहित कई क्षेत्रों में सुबह से घना कोहरा छा गया। दिन के 11:00 बजे तक धुंध छाई हुई थी। पानीपत, हिसार, करनाल, रोहतक और कलानौर, रेवाड़ी में तो विजिबिलिटी जीरो हो गई। अन्य स्थानों पर विजिबिलिटी करीब 10 मीटर तक ही रह गई। धुंध के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। ट्रेनें कई कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

धुंध में ओस की बूंदें बारिश की तरह टपक रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुरुक्षेत्र और अंबाला सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वाहन चालकों सड़क सुरक्षा के नियमों और उपायों का पूरी तरह ध्‍यान रखने की सलाह दी गई है।

करनाल सहित कई स्‍थानों पर विजिबिलिटी जीरो रही

करनाल में सुबह करीब 9:45 बजे सड़कों पर विजिबिलिटी जीरो थी। पानीपत में भी सुबह सड़कों पर विजिबिलिटी जीरो थी। रोहतक के कलानौर, हिसार के बालसमंद और रेवाड़ी में भी सुबह सड़कों पर दृश्यता शून्य के करीब रही। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और उनको वाहनों की हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ा। जींद, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर, भिवानी में विजिबिलिटी महज 10 मीटर रह गई थी।

अगले दो दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना

इसके साथ ही राज्य शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज रात से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में 11 और 12 जनवरी को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। हल्की और मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह मेवात शामिल हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *