मौसम फिर लेगा करवट, जानिये अगले दो दिन का हाल

मौसम फिर लेगा करवट, जानिये अगले दो दिन का हाल
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:55 PM by Sunil Kumar Jha

हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार तड़के से मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की व मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से में 22 और 23 जनवरी को हवा चलेगी तथा गरज के साथ वर्षा होगी। राज्य में बुधवार सुबह कई स्थानों पर घनी धुंध छाने की संभावना भी है।
हरियाणा में मंगलवार को दिन में अच्छी धूप निकली और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। वैसे, सुबह और रात में ठंड ने लोगों को ठिठुराया।
मंगलवार को मौसम खुश्क रहा और यमुनानगर,सोनीपत सहित कई स्थानों पर सुबह घनी धुंध छाई रही। इस दौरान दृश्यता 20 से 50 मीटर तक ही रही। मौसम विज्ञानों का कहना कि 22 जनवरी तड़के से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे ठंड बढ़ेगी। अगले दो दिन बारिश होने की प्रबल संभावना है। 23 जनवरी के बाद मौसम फिर खुश्क हो जाएगा।

राज्‍य में तेज हवाएं चलने और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। राज्‍य सरकार ने किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की घोषणा की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *