चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर, पानी की बौछार और लाठीचार्ज, कई हिरासत में

चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर, पानी की बौछार और लाठीचार्ज, कई हिरासत में
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:13 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्‍टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट्स को पार करने की कोशिश की तो उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की। पुलिस ने इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सेक्‍टर 35 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर काफी संख्‍या में एकत्र हुए। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय कमलम् की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्‍या अधिक थी। प्रदशर्नकारी सेक्‍टर 33 के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेट्स लगा कर उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़ गए।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट्स को हटाने और उसे पार करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार से प्रदशर्नकारियों को रोकने की काेशिश की। पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बस में भर कर सेक्‍टर 36 थाने ले गई। हिरासत में लिए गए लिए गए नेताओं में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के नेता सचिन गालव शामिल हैं। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर किया गया है। पहला मुद्दा चंडीगढ़ में बढ़ती महंगाई है। दूसरा मुद्दा संपत्ति का मालिकाना हक और तीसरा मुद्दा अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट करना है। प्रदर्शन का नेतृत्‍व गुरप्रीत गाबा, जसबीर सिंह बंटी और एचएस लक्‍की ने किया।

दूसरी ओर, चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने कहा कि शनिवार को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई है। इससे कांग्रेस बौखलाहट में है और इसी कारण उसने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और उसने जनाधार खो दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *