Hippos of Colombia: कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने आगे आया ‘वनतारा’, वहां की सरकार ने दिए हैं मारने के आदेश

Hippos of Colombia: कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने आगे आया ‘वनतारा’, वहां की सरकार ने दिए हैं मारने के आदेश
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

sateeksamachar.com, जामनगर (गुजरात)।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और वनतारा ने दक्षिण अमेरिका के देश कोलंबिया में मैग्डालियाना नदी घाटी में रहने वाले 80 दरियाई घोड़ों (Hippos) को बचाने की पहल की है। वहां की सरकार ने इन दरियाई घोड़ों को मारने का आदेश दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ के संस्थापक अनंत अंबानी ने इन दरियाई घोड़ों को वनतारा में आजीवन आश्रय देने का प्रस्‍ताव किया है।

इस संबंध में उन्‍हाेंने कोलंबिया सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक प्रस्‍ताव दिया है और सरकार से इन दरियाई घोड़ों की जान बख़्शने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से इन जानवरों को जामनगर स्थित ‘वनतारा’ में लाकर स्थायी आश्रय मिल सकेगा।

‘वनतारा’ में आजीवन आश्रय देने का प्रस्ताव, अनंत अंबानी ने कोलंबिया सरकार को भेजा पत्र ​

​अनंत अंबानी ने कोलंबिया की पर्यावरण मंत्री आइरीन वेलेज़ टोरेस को पत्र लिखा है। इसमें कोलंबियाई अधिकारियों की देखरेख और मंजूरी के साथ पूरी सहायता देने की बात कही गई है। बता दें कि अनंत अंबानी पशु और वन्‍यजीवों के कल्‍याण को लेकर प्रतिबद्धता दिखाते रहे हैंं।इसके लिए उन्हें हाल ही में ‘ग्लोबल ह्यूमेन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई हैं।

दरियाई घोड़े बदलती परिस्थितियों के शिकार: अनंत अंबानी

​अनंत अंबानी ने कहा कि 80 दरियाई घोड़े संवेदनशील प्राणी हैं जो बदलती परिस्थितियों के शिकार हैं। यदि हमारे पास उन्हें बचाने की क्षमता है, तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उसके लिए हर संभव प्रयास करें। ​वनतारा ने कोलंबियाई अधिकारियों को एक विस्तृत योजना सौंपी है, जिसमें पशु-चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, सुरक्षित लाने की व्यवस्था, बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और उनके प्राकृतिक वातावरण जैसा आवास प्रदान करना शामिल है।

अनंत ​अंबानी ने कहा, ‘करुणा और जानवरों की सुरक्षा एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। सही वैज्ञानिक सोच और योजनाबद्ध तरीके के साथ काम करें तो समुदायों और प्रकृति की रक्षा करते हुए जानवरों को भी बचाना संभव है। वनतारा के पास इस कार्य को पूरा करने के लिए विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचा मौजूद है।’

वनतारा ने औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि जब तक इस विकल्प पर पूरी तरह विचार नहीं हो जाता, इन दरियाई घोड़ों को मारने के फैसले को टाल दिया जाए। वनतारा ने कहा है कि कोलंबिया के अधिकारियों के साथ सीधे जुड़कर एक विस्तृत वैज्ञानिक, परिचालन और कल्याणकारी प्रस्ताव पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कोलंबिया की मेग्‍डालियाना नदी घाटी में 200 से ज्‍यादा दरयिाई घोड़े

कोलंबिया की मैग्डालियाना नदी घाटी में लगभग 200 दरियाई घोड़े यानि हिप्पो हैं, जो 1980 के दशक में लाए गए एक छोटे समूह के वंशज हैं। इस घाटी में हिप्पो का शिकार करनेवाले जानवरों की कमी और अनुकूल वातावरण के कारण उनकी संख्या काफी बढ़ गई है। इससे इलाक़े की जैव-विविधता और सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो गया है। इसके मद्देनज़र अधिकारियों ने 80 जानवरों को मारने की अनुमति दी थी।

वनतारा विश्‍व के सबसे बडे और आधुनिक घोड़े

​गुजरात के जामनगर में स्थित ‘वनतारा’, दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक वन्यजीव बचाव, देखभाल और संरक्षण केंद्रों में से एक है। यहां हाथियों, बाघों और शेरों (बिग कैट्स), प्राइमेट्स, रेंगने वाले जीवों (रेप्टाइल्स) और अन्य स्तनधारी जानवरों के लिए विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सहायता, दीर्घकालिक देखभाल और विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये वे जानवर हैं जिन्हें संकट, शोषण या विस्थापन जैसी कठिन परिस्थितियों से बचाया गया है।

​वनतारा दुनिया भर के संरक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय सरकारों और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अधिकारियों के साथ मिलकर काम करता है। इसने सीमाओं के पार वन्यजीवों के बचाव, पुनर्वास और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने (ट्रांसलोकेशन) की वैश्विक पहलों में सहयोग किया है।

​प्राकृतिक आवासों को पुनर्जीवित करने, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, जेनेटिक प्रोफाइलिंग और विज्ञान-आधारित संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वनतारा एक ऐसे स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का निर्माण कर रहा है जहाँ वन्यजीव सुरक्षित रूप से फल-फूल सकें। साथ ही, यह लुप्तप्राय: प्रजातियों को उनके प्राकृतिक वातावरण में वापस भेजने (रीवाइल्डिंग) की दिशा में भी काम करता है।​

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *