सटीक समाचार, नई दिल्ली।
नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। रेलवे ने ट्रेन किराये में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। अब जनरल, स्लीपर और एसी क्लास के टिकट महंगे हो जाएंगे। किराए की नई दरें 26 दिसंबर, 2025 से लागू हो जाएंगी। दूसरी ओर, लोकल ट्रेनों के किराये और मासिक सीजन टिकट (MST) में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
रेल किराये में वृद्धि से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक किराये में कोई वृद्धि नहीं होगी, लेकिन उससे अधिक की दूरी पर साधारण ट्रेनों में किराये में एक पैसा और मेल -एक्थ्सप्रेस और एसी में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। वहीं 500 किलोमीटर की नॉन एसी क्लास में यात्रा पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किरायों में वृद्धि से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व लाभ होगा।
किराये में वृद्धि एक नजर में –
- 215 किमी तक साधारण ट्रेनों में यात्रा पर किराये में कोई वृद्धि नहीं।
- 215 किमी से ज्यादा की यात्रा पर साधारण श्रेणी में किराये में वृद्धि एक पैसा प्रति किमी।
- मेल/एक्सप्रेस की नॉन एसी ट्रेनों में प्रति किमी दो पैसे किराया बढ़ेगा।
- एसी क्लास में दो पैसे प्रति किमी वृद्धि होगी।

