Sunita Williams Return Earth : आ गई सुनीता विलियम्‍स की वापसी की घड़ी, एलन मस्‍क का स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा, 19 मार्च को लौटेंगी

Sunita Williams Return Earth :  आ गई सुनीता विलियम्‍स की वापसी की घड़ी, एलन मस्‍क का स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा, 19 मार्च को लौटेंगी
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:03 PM by Sunil Kumar Jha

फ्ला‍ेरिडा।

Sunita Williams Return Earth: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतर‍िक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर को अंतरराष्‍ट्रीय अंतर‍िक्ष स्‍टेशन (International Space Station) को वापस पृथ्‍वी पर लाने की घड़ी करीब आ गई है। दोनों को वापस लाने के लिए एलन मस्‍क के SpaceX का स्‍पेसक्राफ्ट ड्रैगन इंटरनेशनल (Spacecraft Dragon International) अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन पर पहुंच गया है। सुनीता और विलमोर दो अन्‍य अं‍तरिक्ष यात्रियों के साथ 19 मार्च को पृथ्‍वी के लिए रवाना हो सकते हैं। स्‍पेसक्राफ्ट के पहुंचने पर आइएसएस (ISS) पर खुशियां छा गईं। इस स्‍पेसक्रास से क्रू-10 टीम के चार अंतरिक्ष यात्री वहां पहुंचे।

सुनीता विलियम्‍स और बुच विलमोर नौ माह से अंतरिक्ष में फंसे हैं

बता दें कि सुनीता विलियम्‍स और बुच विलमोर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन यानि आइएसएस (ISS ) पर नाै माह से फंंसे हुए हैं। फ्लाेरिडा के केनेडी स्‍पेस सेंटर से स्‍पेसक्राफ्ट को SpaceX का फॉल्‍कन 9 राकेट ने शनिवार को भारतीय समयानुसार साढ़े चार बजे (4.30 AM) पर उड़ान भरी थी। स्‍पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9.40 बजे डॉकिंग की और 1़1.05 बजे हैच ओपन हुआ।

साथ में दो और अंतरिक्ष यात्री भी पृथ्‍वी पर लौटेंगे

क्रू 10 मिशन के तहत नासा की अंतरिक्ष यात्री निकाेल एयर्स, रूस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्‍कोव, अमेरिका की ऐनी मैकक्‍लेन और जापान के ताकुया ओनिशी आइएसएस (ISS) पर पहुंचे। अब SpaceX के स्‍पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्‍स और बुच विलमोर के साथ दो अन्‍य अंंतरिक्ष यात्रियों निक हेग व अलेक्‍सांद्र गोरबुनोव पृथ्‍वी पर लौटेंगे।

सुनीता और विलमोर पिछले साल 5 जून को अंतरिक्ष में गए थे

बता दें कि ये अंतरिक्ष यात्री पिछले साल 5 जून को अंतर‍िक्ष में पहुंचे थे। सुनीता विलियम्‍स और बुच विलमाेर को आठ दिन के बाद पृथ्‍वी पर लाैटना था, लेकिन बोइंग के स्‍टारलाइनर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह टल गया और दोनों तभी से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *