Recruitment In Reliance: रिलायंस ग्रुप ने एक साल में दीं एक लाख से ज्‍यादा नई नौकरियां, ग्रीन एनर्जी से दो लाख रोजगार की उम्‍मीद

Recruitment In Reliance: रिलायंस ग्रुप ने एक साल में दीं एक लाख से ज्‍यादा नई नौकरियां, ग्रीन एनर्जी से दो लाख रोजगार की उम्‍मीद
Last Updated: 28 May, 2026 at 10:33 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई।

Recruitment In Reliance: रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) ने वित्त वर्ष 2025-26 में एक लाख से ज्यादा नई भर्तियां कीं। कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2026 तक रिलायंस के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर चार लाख 19 हजार 911 (4,19,911) हो गई। इसके साथ ही कंपनी के ग्रीन कारोबार से दो लाख रोजगार पैदा होने की उम्‍मीद है।

कंपनी ने एआइ, डेटा साइंस और ऑटोमेशन क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को जोड़ने पर खास ध्‍यान

वित्‍त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) यानि एआइ (AI), डेटा साइंस, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को जोड़ने पर खास ध्यान दिया। रिलायंस इंडस्‍ट्री (Reliance Industries) द्वारा बयान में कहा गया है कि ये भर्तियां उस बदलाव को दिखाती है, जिसके तहत वह खुद को एआइ-फर्स्ट (AI Frist) और डीप-टेक कंपनी के रूप में आगे बढ़ा रही है।

ग्रीन एनर्जी कारोबार से बड़ी उम्‍मीदें

रोजगार के मोर्चे पर कंपनी की अगली बड़ी उम्मीद ग्रीन एनर्जी कारोबार से है। जामनगर में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स अर्थव्यवस्था में दो लाख से ज्यादा ग्रीन जॉब्स पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी के मुताबिक स्वच्छ ऊर्जा की ओर यह बदलाव समूह के लिए रोजगार का अगला बड़ा इंजन बन सकता है।

कंपनी काे लगातार छठे वर्ष ‘ग्रेट प्‍लेस टू वर्क’ का तमगा मिला

कंपनी सिर्फ नौकरियां देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्मचारियों पर बड़ा निवेश भी करती है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2025-26 में रिलायंस ने कर्मचारियों पर 30,318 करोड़ रुपये खर्च किए। यह पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के 28,559 करोड़ रुपये से 6.2 प्रतिशत अधिक है। इसी दौरान कंपनी को लगातार छठे वर्ष ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का तमगा भी मिला। रिलायंस को ब्रैंडन हॉल ग्रुप HCM एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 और ग्रेट मैनेजर इंस्टीट्यूट की ओर से भारत की शीर्ष लीडरशिप फैक्ट्रीज में भी जगह मिली।

महिला भागीदारी के मोर्चे पर भी रिलायंस ने प्रगति दर्ज की

महिला भागीदारी के मोर्चे पर भी रिलायंस ने प्रगति दर्ज की। रिलायंस समूह में वित्‍त वर्ष 2025-26 में नेतृत्व पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत रही। इसके साथ ही कमाई से सीधे जुड़े कार्यों में यह हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत रही। जियो ने 11 भाषाओं में काम करने वाला एआइ (AI) आधारित भर्ती प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल किया! bसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाना है। कंपनी के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी कार्यक्रम को वित्‍त वर्ष 2025-26 में 53,900 रजिस्ट्रेशन मिले, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *