Punjab Politics: सुखबीर बादल बोले- अपने तो अपने होते हैं, हम पंजाब में ही रहेंगे, दिल्‍ली वाली पार्टियों को अन्‍य राज्‍यों में भी चुनाव लड़ना है

सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला जिले के घनौर में शिरोमणिक अकाली दल की रैली को संबोधित क‍िया। (फोटो सौजन्‍य सुखबीर बादल का एक्‍स पेज)
सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला जिले के घनौर में शिरोमणिक अकाली दल की रैली को संबोधित क‍िया। (फोटो सौजन्‍य सुखबीर बादल का एक्‍स पेज)
Last Updated: 27 Sep, 2026 at 04:48 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अपने तो अपने होते हैं। हम पंजाब से बाहर नहीं जाने वाले हैं, यहीं रहेंगे। दिल्‍ली वाली दोनों पार्टियों को राजस्‍थान, हरियाणा सहित अन्‍य राज्‍यों में चुनाव लड़ना है।

घनौर में शिरोमणि अकाली दल की ‘Save Punjab’ रैली आयोजित

वह पटियाला जिले के घनौर विधानसभा क्षेत्र की अनाजमंडी में शिअद की ‘सेव पंजाब’ (Save Punjab) रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंंने ‘ वारिस पंजाब दी’ पार्टी भी हमले किए। उन्‍होंंने कहा कि आप और ‘वारिस पंजाब दी’ दाेनों पार्टियां एक ही हैं। दोनों की रैलियों में एक ही तरह के लोग जा रहे हैं। दोनों का एकमात्र मकसद शिरोमणि अकाली दल को खत्‍म करना है, जनता की सेवा करना नहीं।

कहा- बाहरी पार्टियों ककी वजह से हमारी धार्मिक ताकत कम हुई

सुखबीर बादल ने कहा कि पिछले 10 साल में बाहरी पार्टियों की वजह से हमारी धार्मिक ताकत कम हुई है। हमारे श्री हुजूर साहिब और श्री पटना साहिब पर अब एसजीपीसी (SGPC) नहीं बल्कि सरकारें कंट्रोल कर रही हैं। हमारी कौम का वे सिर्फ इस्‍तेमाल करना चाहते हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, हम नहीं चाहते कि पंजाब 1980 के दशक जैसा बन जाए। वह दौर पंजाब के लिए बहुत बुरा था। पंजाब को अब यहां के लोग ही बचा सकते हैं और इसके लिए सबको एकजुट होना होगा। दिल्‍ली वाले और उनके इशारे पर चलने वाले कितनी भी कोशिश कर लें, इस बार पंजाब के लोग गुमराह नहीं होंगे।

सुखबीर ने कहा- महिलाओं को 1000 रुपये नहीं उनके हक की राशि मिले

उन्‍होंंने भगवंत मान सरकार की मांवा-धियां सत्‍कार योजना पर भी सवाल उठाया और कहा कि महिलाओं को सिर्फ 1000 रुपये मासिक दिया जा रहा है। मैं भगवंत मान को चुनौती देता हूं कि पंजाब की बहनों का जो हक का सालाना 60 हजार रुपये बनता है वह उन्हें दें।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Home Loan New Update: पंजाब में सरकारी कर्मियों को बड़ी सुविधा, कम ब्‍याज पर मिलेगा 75 लाख तक का होम लोन, इतने साल में चुका सकेंगे

बोले- प्रकाश सिंह बादल ने पंजाबियों को तीन लाख नौकरियां दीं

उन्‍होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने सिर्फ पंजाबियों को तीन लाख नौकरियां दीं, लेकिन ये बाहरी लोग उन दूसरे राज्‍यों के लोगों को यहां रोजगार देते हैं जहां से इनको चुनाव लड़ना है। उन्‍होंने कहा कि हमारे बच्‍चे घर बैठे हैं और यही कारण है कि वे ड्रग्‍स की लत में पड़ रहे हैं। सुखबीर ने आरोप लगाया कि ड्रग्‍स की तस्‍करी करनेवालों को आप के विधायकों का संरक्षण प्राप्‍त है। वे पकड़े गए तस्‍करों को छुड़वा देते हैं।

कहा- आप को जनता को ठगने के लिए नए चेहरों की तलाश

सुखबीर बादल ने कहा कि आप (AAP) को नए चेहरों की तलाश है, क्‍योंकि उन्‍हें अब जनता को लूटने के लिए नए ठग चाहिए। मौजूदा ठग पांच साल में जितना हो सकता था उतना लूट चुके हैं। उन्‍होंने कांग्रेस पर भी खूब हमले किए और कहा कि पंजाब से यह खत्‍म होने वाली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *