यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने के अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। उन्होंने केजरीवाल पर मानहानि का केस करने की धमकी दी है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में यमुना नदी के पानी पर राजनीति पैंतरेबाजी तेज हो गई है। केजरीवाल के जहर के आरोप के जवाब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पिया। केजरीवाल ने इसे ढोंग बता दिया। अब हरियाणा भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार किया है और सीएम का वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में क्रास वोटिंग हुई। भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर चुनी गईं तो भाजपा की ही तरुणा मेहता डिप्टी मेयर होंगी। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए।
यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस पर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही निशान साध दिया।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों के रवैये के प्रति नाराजगी जताने के बाद सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर सीधे हमला कर दिया है। उन्होंने पहले कहा कि सीएम उड़नखटोले से उतरें। अब उन्होंने कहा कि मेरी आत्मा बोलती है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसद के विशेषाधिकार के हनन का नोटिस दिया गया है।