Sateek Samachar, नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 13 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा और जापान के ओसामु सुजुकी सहित सात हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण से सम्मानित किए जानेवालों में पंकज उधास और सुशील मोदी के नाम शामिल हैं। 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों में कई विदेशी शामिल हैं। इनमें जापान के ओसामु सजुकी,कुवैत के योग गुरु शेख एजे अल सबा और ब्राजील के वेदांत गुरु (हिंदू आध्यात्मिक गुरु) जोनास मैसेट शामिल हैं। गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ, शास्त्रीय गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे, गायिका जसपिंदर नरूला,कुछ दिन पहले संन्यास लेने वाले क्रिकेटर आर. अश्विन और बिहार के किशोर कुणाल (मरणोपरांत) शामिल हैं।
हरियाणा के संतराम देशवाल और हरविंदर सिंह को पद्मश्री
हरियाणा के साहित्कार संतराम देशवाल को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वह सोनीपत के रहनेवाले हैं। हरियाणा के कैथल के पेरालंपिक खिलाड़ी हरविंदर सिंह भी पद्मश्री सम्मान से पानेवाली हस्तियों में शामिल हैं।
इनको मिलेगा पद्म विभूषण –
- डी डी नागेश्वर रेड्डी – तेलंगाना ।
- जस्टिस रिटायर्ड जगदीश सिंह खेहर – चंडीगढ़।
- कुमुदनी रजनीकांत लखिया – गुजरात।
- लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम – कर्नाटक।
- एम टी वासुदेवन नैयर – केरल।
- ओसामू सुजुकी -जापान।
- शारदा सिन्हा – बिहार।
इन हस्तियों को पद्मभूषण –
- ए सूर्य प्रकाश।
- अनंत नाग।
- बिबेक देबरॉय।
- जतिन गोस्वामी।
- जोस चाको पेरियाप्पूरम।
- कैलाश नाथ दीक्षित।
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)।
- नल्ली कुप्पुस्वामी।
- नंदमूरी बालकृष्ण।
- पीआर श्रीजेश।
- पंकज पटेल।
- पंकज उधास (मरणोपरांत )।
- राम बहादुर राय।
- साध्वी ऋतंभरा।
- एस अजित कुमार।
- शेखर कपूर।
- शोभना चंद्रकुमार।
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)।
- विनोद धाम।
पद्म श्री से सम्मानित हस्तियों में लोकगायिका बजुल बेगम शामिल
पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियों में राजस्थान की लोक गायिका बतुल बेगम, गोवा स्वतंत्रता आंदोलन की सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज भटला शामिल हैं।
शेख एजे अल सबा कुवैत के योग गुरु हैं। उनको पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कुवैत में पहला लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो की स्थापना की और इसके जरिए खाड़ी देशों में आधुनिक वीडियो विधियों से योग को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही साथ ही सबा ने शेम्स यूथ योगा की स्थापना में भूमिका निभाई।
ब्राजील के जोनास मैसेट हैं वेदांत गुरु
दूसरी ओर, ब्राजील के जोनास मैसेट मैकेनिकल इंजीनियर थे और बाद में वेदांत गुरु बने। उन्होंने भारतीय अध्यात्म, दर्शन और संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने वेदांत ज्ञान पर वैश्विक स्तर पर शिक्षा आसान बनाया। मैसेट को ” विष्वनाथ ‘ नाम भी दिया गया है। उन्होंने 2014 में विश्व विद्या नामक संस्था की स्थापना की।
पद्मश्री से सम्मानित होनेवाली हस्तियां ये भी हैं शामिल –
- बतूल बेगम – राजस्थान।
- एल हैंगथिंग – नगालैंड।
- जुमदे योमगम गैमलिन – अरुणाचल प्रदेश।
- जोयनाचरण बाथरी – असम।
- नरेन गुरुंग – सिक्किम।
- विलास डांगरे- महाराष्ट्र।
- डॉ नीरज भाटला- दिल्ली।
- निर्मला देवी- बिहार।
- भीम सिंह भावेश – बिहार।
- शैली होलकर – मध्यप्रदेश।
- जगदीश जोशीला – मध्यप्रदेश।
- भेरू सिंह चौहान – मध्यप्रदेश।
- ह्यू गैंटजर – उत्तराखंड।
- कोलिन गेंडजर – उत्तराखंड।
- राधा बहिन भट्ट – उत्तराखंड।
- सुरेश सोनी – गुजरात।
- पंडीराम मंडावी – छत्तीसगढ़।
- हरिमन शर्मा – हिमाचल प्रदेश।
- हरविंदर सिंह -हरियाणा।
- वेंकप्पा अंबाजी सुगतेकर – कर्नाटक।
- पी डी मूर्ति – पुडुचेरी।
- लीबिया लोबो सरदेसाई – गोवा।
- गोकुल चंद्र दास – पश्चिम बंगाल।
- शेख एजे अल सबा – कुवैत।
- जोनास मैसेट – ब्राजील।