Bollywood Actor नसीरुद्दीन शाह के बड़े भाई के साथ आनलाइन ठगी, होटल में कमरे की बुकिंग कराई थी

Bollywood Actor नसीरुद्दीन शाह के बड़े भाई के साथ आनलाइन ठगी, होटल में कमरे की बुकिंग कराई थी
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:06 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, गुरुग्राम।

मशहूर फिल्‍म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बड़े भाई पूर्व डिप्‍टी आर्मी चीफ सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह साइबर ठगी के शिकार हाे गए। उनसे होटल बुकिंग के नाम पर 93 हजार 980 रुपये रुपये ठग लिए गए। उन्‍होंने उत्‍तराखंड के मसूरी में एक बुकिंग एप से होटल बुक किया था और इसके भुगतान के नाम पर उनसे ठगी की गई। वह अंसल पालम विहार में रहते हैं।

उन्‍होंने इस बारे में साइबर थाना वेस्‍ट में शिकायत दी है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्‍त) जमीरुद्दीन ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्‍होंने एक बुकिंग एप अकाउंट से मसूरी में होटल बुक किया था। इस बुकिंग एप को उन्‍हें टैक्‍स के रूप में 9398.28 रुपये देना था और इसके लिए उन्‍होंने आनलाइन इस एप का कस्‍टमर केयर नंबर सर्च किया । इसके बाद इस मोबाइल नंबर पर कॉल किया। उन्‍हें इस नंबर पर यूपीआइ पेमेंट के माध्‍यम से 9398.28 रुपये की राशि जमा कराने को कहा गया।

शिकायत में जमीरुद्दीन ने कहा है कि उन्‍होंने दिए गए यूपीआइ नंबर पर यह राशि जमा कर दी, लेकिन बुकिंग एप पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। उन्‍होंंने फिर उसी नंबर पर कॉल किया तो उन्‍हें दोबारा रकम डालने को कहा गया। इस तरह उनसे छह बार रकम डलवाए गए। इसके बाद भी बुकिंग एप पर रकम जमा होने की पुष्टि नहीं हुई, तो उन्‍होंने फिर उसी फोन नंबर पर कॉल किया। इसके बाद फोन कॉल पर बात कर रहे व्‍यक्ति ने उनसे डेबिट कार्ड नंबर और उसका पिन नंबर मांगा। इसके बाद उनको शक हुआ और साइबर क्राइम हेल्‍पलाइन 1930 पर शिकायत की।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपत‍ि (वाइस चांसलर) भी रहे। उन्‍होंने वर्ष 1968 से 2008 तक भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। साइबर थाना मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *