सटीक समाचार, मुंबई। JIO Roaming: जियो अमेरिका जाने वाले ग्राहकों के लिए बेहतरीन सर्विस उपलब्ध कराने जा रहा है। अब अमेरिका जाने वाले जियो के ग्राहकों को सिमलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे उनका मोबाइल रोमिंग का अनुभव बदल जाएगा।
जियो यूजर्स टी-मोबाइल के नेटवर्क पर रोमिंग सेवा प्राप्त कर सकेंगे
इस सर्विस के तहत भारत से अमेरिका पहुंचने पर जियो यूजर्स वहां टी-मोबाइल के 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क पर रोमिंग कर सकेंगे। इसी तरह अमेरिका से भारत आने वाले टी-मोबाइल ग्राहक जियो के 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अमेरिका पहुंचने पर भी मिलेगा 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क का अनुभव
इस संबंध में दोनों कंपनियों में समझौता हुआ है। दोनों कंपनियों के मुताबिक, दो देशों के 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को रोमिंग के जरिए इस तरह जोड़ने का यह दुनिया का पहला मामला है। इस तरह देश बदलने के बाद भी ग्राहक को 5G के नए नेटवर्क पर रोमिंग का फायदा मिलता रहेगा।
जियो और टी-मोबाइल ने दुनिया की पहली 5G रोमिंग कनेक्टिविटी का दावा किया
इससे तेज स्पीड, लो-लेटेंसी और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्शन मिलेगा। यानी, वीडियो स्ट्रीमिंग या ट्रैवल रील शेयर करनी अथवा ऑफिस के ऐप चलाने हों, भारत और अमेरिका में 5G का अनुभव ज्यादा सहज और सीमलेस रहेगा। फिलहाल यह 5G स्टैंडअलोन रोमिंग कनेक्शन जियो और टी-मोबाइल के नेटवर्क के बीच है। यानी इसका सीधा फायदा भारत और अमेरिका के बीच यात्रा करने वाले इन दोनों कंपनियों के ग्राहकों को मिलेगा।
टी-मोबाइल के चीफ नेटवर्क ऑफिसर ने कहा- ग्राहक का 5जी का अनुभव रहेगा
टी-मोबाइल के चीफ नेटवर्क ऑफिसर अंकुर कपूर ने कहा कि एक देश से दूसरे देश पहुंचने पर भी ग्राहक का 5G अनुभव सहज बना रहेगा, चाहे वह स्ट्रीमिंग कर रहा हो, ट्रैवल रील शेयर कर रहा हो या बिजनेस ऐप चला रहा हो। उन्होंने इसे तकनीक की बड़ी ताकत बताया।
जियो के इंटरनेशनल नेटवर्क के हेड ने कहा- ययह उपलब्धि सिर्फ रोमिंग तक सीमित नहीं
जियो के इंटरनेशनल नेटवर्क, पार्टनरशिप एंड सर्विसेज हेड मार्क यारकोस्की ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ रोमिंग तक सीमित नहीं है। दोनों 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क का साथ आना आगे ग्राहकों और कारोबारों के लिए नई सेवाओं के साथ AI आधारित सेवाओं का रास्ता भी खोल सकता है।
इस रोमिंग कनेक्शन को संभव बनाने में सिनिवर्स (Syniverse) के प्लेटफॉर्म की अहम भूमिका रही है, जिसने जियो और टी-मोबाइल के नेटवर्क को सुरक्षित तरीके से आपस में जोड़ने में मदद की
