Weather Update: अप्रैल में मई जैसी गर्मी, अगले 11 दिन हीटवेव चलेगी, हरियाणा-राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा

Weather Update: अप्रैल में मई जैसी गर्मी, अगले 11 दिन हीटवेव चलेगी, हरियाणा-राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:02 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, नई दिल्ली।
उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल शुरू में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 11 दिन तक हीटवेव की स्थिति रहेगी।

राजस्थान के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

राजस्थान में 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राजस्थान के बाड़मेर व जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में भी गर्मी कहर पर पा रही है। राज्य में राज्य में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है और कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

हरियाणा के राेहतक व नारनौल में पारा 40 डिग्री पर, हिसार में भी इसके करीब

रोहतक और नारनौल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है तो हिसार और फरीदाबाद में पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। भिवानी में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंच गया है। जींद में 38.3 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 36.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 37.9, सोनीपत में 37.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा व चरखी दादरी में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

करनाल में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हरियाणा में मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इससे लू चलेगी।

पंजाब और चंडीगढ़ में भी गर्मी कर रही बुरा हाल

पंजाब में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य के मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पंजाब और चंडीगढ़ में हीट वेव चने की संभावना है इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के बठिंडा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

मध्य प्रदेश भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तो तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 से 42. 02 डिग्री सेल्सियस के बीच है। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी अपना रंग दिखा रही है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दिल्ली में भी तापमान वृद्धि की संभावना है और 7 अप्रैल के बाद हीट वेव चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *