Haryana Recruitment : हरियाणा में होगी अस‍िस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 15 March तक आवेदन, जानें कब से होंगे टेस्‍ट

Haryana Recruitment : हरियाणा में होगी अस‍िस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 15 March तक आवेदन, जानें कब से होंगे टेस्‍ट
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:07 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

हरियाणा में सरकारी नाैकरी का अवसर है। राज्‍य में अस‍िस्‍टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होगी। इसके लिए आज (1 मार्च) से आवदेन शुरू हो गया है। हरियाणा लोकसेवा आयोग ने (HPSC) ने राज्‍य के राजकीय कालेजों में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों के लिए भर्ती निकाली है। अभ्‍यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 15 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।

25 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा व स्‍क्रीनिंग

इस भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह 25 अप्रैल से शुरू होगी और 31 अगस्‍त तक चलेगी। इसके तहत स्किल टेस्‍ट, स्‍क्रीनिंग और विषय ज्ञान परीक्षा होगी। आयोग ने कहा है कि आवश्‍यकता पड़ने पर स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट और विषय ज्ञान परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। इन्‍हें दिन में दो पालियों में कराया जा सकता है।

पिछले साल अगस्‍त में न‍िकाली गई थी भर्ती, बाद में पुनर्विज्ञापित किया गया

बता दें कि हरियाणा लोकसेवा आयोग ने यह भर्ती पिछले साल अगस्‍त में निकाली थी। इसे बाद में 30 अक्‍टूबर, 2024 को पुनर्विज्ञापित किया गया। अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों (SC/ST) के 20 प्रतिशत आरक्षण कोटे में भी कोटा लागू किए जाने के कारण आयोग को फिर से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगने पड़े हैं। भर्ती में 10 प्रतिशत कोटो वंचित अनुसूचित जातियों और 10 प्रतिशत अन्‍य अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण होगा।

पिछली बार चूक गए युवा भी कर सकेंगे आवेदन

पात्र युवाओं को इसका लाभ लेने के लिए फिर से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही पिछली बार आवेदन करने से चूक गए युवा भी अब अप्‍लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी 15 मार्च तक हरियाणा लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए जल्‍द ही और भर्तियां होने की उम्‍मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *