Haryana New Update: हुड्डा का कौशल कर्मियों के मुद्दे पर बड़ा ऐलान, कहा- धरना -प्रदर्शन करेगी हरियाणा कांग्रेस, गेस्‍ट टीचर्स का Issue भी उठाया

पूर्व सीएम भूूूूूूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। (सौजन्‍य हरियाणा कांग्रेस पीआर)
पूर्व सीएम भूूूूूूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। (सौजन्‍य हरियाणा कांग्रेस पीआर)
Last Updated: 12 Aug, 2026 at 01:38 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Haryana New Update: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने राज्‍य के कौशल कर्मियों के मुद्दे पर बड़ी घोषणा की है। हरियाणा कांग्रेस कौशल कर्मियाें को पक्का (नियमित) करने व अन्य मांगों को लेकर 19 अगस्त को पंचकुला में धरना-प्रदर्शन करेगी। हुड्डा ने इसके साथ ही उन्‍होंने अतिथि अध्‍यापकों (Guest Teachers) का मुद्दा भी उठाया है और उनको पक्‍का करने की मांग की है।

कौशल कर्मियों की मांगों के समर्थन में 19 अगस्त को कांग्रेस पंचकुला में करेगी धरना प्रदर्शन

उन्‍होंने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचकूला के HKRN दफ्तर के सामने होनेवाले धरना-प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व हरियाणा कांग्रेस पार्टी प्रभारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा को इस धरना-प्रदर्शन के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कौशल निगम के तहत लगे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए और भविष्य में कच्ची भर्तियों की बजाए पक्की भर्तियां की जाएं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में वोट लेने के लिए सवा लाख कौशल कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन लगभग 2 साल बाद भी इन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का कोई कानून या आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

उन्‍होंने कहा कि इन तमाम कर्मचारियों के सिर पर हमेशा नौकरी जाने का खतरा मंडराता रहता है। आए दिन किसी न किसी बहाने से सरकार इन कौशल कर्मियों को नौकरी से निकालती रहती है। जिस काम के लिए कौशल कर्मियों को बमुश्किल 15-20 हजार रुपये दिए जाते हैं, उसके लिए पक्के कर्मचारियों को कम से कम 60 हजार रुपये वेतन मिलता है। कौशल कर्मियों को भी उनके बराबर वेतन मिलना चाहिए।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Haryana Politics: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा – हरियाणा देश में सबसे Unsafe State, कानून व्‍यवस्‍था का बुरा हाल

उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान इन कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच भ्रम फैलाया था। भाजपा ने यह झूठ बोला कि कांग्रेस सरकार आने पर इन कर्मियों को नौकरी से हटा दिया जाएगा। जबकि, कांग्रेस उस समय भी और आज भी मांग करती है कि HKRN दिहाड़ीदारों को नियमित सरकारी कर्मचारी बनाओ, उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन, स्वास्थ्य सेवा लाभ, छुट्टियां, यात्रा भत्ते और आरक्षण आदि सभी सुविधाएं दी जाएं। भविष्य में भर्तियां रेगुलर बेसिस पर मेरिट के आधार पर की जाएं।

कहा- भाजपा के घोटालों को उजागर करने के लिए कांग्रेस बनाएगी विशेष कमेटी

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने इस सरकार के घोटालों का अध्ययन करने और उन्हें उजागर करने के लिए विशेष कमेटी बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा होंगे और रघुबीर कादियान इसके विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। इन दोनों वरिष्ठ विधायकों के पास अधिकार होगा कि वे कमेटी में और किस-किस को शामिल करना चाहते हैं।

विधानसभा सत्र में कांग्रेस लाएगी कई काम रोको और ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव

हुड्डा ने बताया कि आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस आइडीएफसी बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक में जो घोटाला हुआ है, उसपर चर्चा के लिए काम रोको प्रस्ताव लेकर आएगी। साथ ही, प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पतन और बढ़ते संगठित अपराध, प्रॉपर्टी टैक्स तथा कलेक्टर रेट के आधार पर टैक्स बढ़ाने के मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया जाएगा।

उन्‍होंंने कहा कि बारिश के कारण शहरों और गांवों में हुए जलभराव, किसानों के लिए मुआवजा, बिजली कर्मियों की मांगों, गुरुग्राम में बिजली के निजीकरण, गेस्ट टीचर्स, सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों की मांगों को उठाने के लिए भी विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग करेंगे।

हुड्डा ने गेस्ट टीचर्स का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंंने कहा कि जब कोर्ट ने गेस्‍ट टटीचर्स के पक्ष में फैसला दिया है तो सरकार को तुरंत उन्हें पक्‍का (नियमित) करके,पक्के कर्मचारियों वाले लाभ दे। सरकार कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रही है।

बोले – केंद्र से आवंटित यूरिया व खाद भी पूरा नहीं उठा रही राज्‍य सरकार

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील है। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के लिए आवंटित यूरिया व अन्य खाद का स्टॉक भी राज्‍य सरकार ने नहीं उठाया है। अगस्त तक हरियाणा को केंद्र द्वारा 9 लाख 59 हजार मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया, लेकिन राज्‍य सरकार ने सिर्फ 8 लाख 14 हजार 319 मीट्रिक टन यूरिया ही उठाया है। इसी तरह डीएपी 2.53 लाख मीट्रिक टन आवंटित हुआ। इसमें से सरकार ने मात्र 1.15 लाख मिट्रिक टन ही उठाया है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Plastic Currency New Update: प्‍लास्‍ट‍िक नोट पर अब वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार ने यह लिया फैसला

हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मांग उठाई है कि भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में गुजरात के साथ हरियाणा को भी को-ऑर्गेनाइजर स्टेट बनाया जाए। हमेशा हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं। यह मांग पहले हरियाणा से कांग्रेस के सांंसदों ने उठाया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *