Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम फिर सुनारिया जेल से बाहर, हनीप्रीत संग डेरा सच्चा सौदा पहुंचा

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम फिर सुनारिया जेल से बाहर, हनीप्रीत संग डेरा सच्चा सौदा पहुंचा
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:02 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, रोहतक।

Gurmeet Ram Raheem : दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से फिर बाहर आया है। वह 21 दिन के फरलो पर जेल से बाहर आया है। उसे सुनारिया जेल से लेने हनीप्रीत पहुंची। गुरमीत राम रहीम सिरसा के डेरा सच्चा सौदा पहुंच गया है । फरलाे के दौरान गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा में ही रहेगा।

गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी मुंंहबाली बेटी हनीप्रीत के साथ पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में गुरमीत ने कहा, श्रद्धालुओं की सेवा में फिर से हाजिर हूं। सभी डेरा अनुयायी अपने घर पर ही रहें और डेरे के जिम्मेदार लोग जो कहें, वही करें।

बता दें कि इससे पहले गुरमीत राम रहीम 20 जनवरी को 30 दिन की पेरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था। उस दौरान वह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में 10 दिन और उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में 20 दिन रहा था। इस दौरान वह डेरा अनुयायियों को ऑनलाइन संबोधित करता था।

गुरमीत राम रहीम फरलो के दौरान डेरा सच्चा सौदा के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगा। इसी समारोह के गुरमीत राम रहीम को फरलो मिली है। संत शाह मस्ताना ने सिरसा में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल 1948 में थी। गुरमीत राम रहीम 13वीं बार सुनारिया जेल से बाहर आया है। उसे अब तक 325 दिन की फरला व पेरोल मिल चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *