Gold Silver New Price : शिवरात्रि पर बढ़ा सोने का रेट, 1.52 लाख पर पहुंचा, चांदी की कीमत में भी उछाल

सोना और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोना और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 11 Aug, 2026 at 03:45 PM

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver New Price देश में 11 अगस्‍त शिवरात्रि के दिन सोना (Gold) और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में करीब 1849 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इस सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (1 तोला) पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी लगभग 2907 रुपये की वृद्धि हुई है। चांदी की कीमत अब प्रति किलाेग्राम 2 लाख 34 हजार रुपये हो गई है।

सोने की कीमत में 1849 और चांदी की कीमत में 2907 रुपये की वृद्धि

बता दें कि 10 दिनों में सोने की कीमत में करीब 9660 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 15985 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 11 अगस्‍त को 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत में उछाल आया। इसी तरह चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। देर शाम तक इसमें परिवर्तन हो सकता है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Sawan 2026 Special: शांत सहज परिवेश में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम अनुभव, घुश्‍मेश्‍वर में शिवमय हो जाता है मन-प्राण

सोने और चांदी की कीमत में रहा है उतार-चढ़ााव

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोना वर्ष 2026 में अब तक करीब 19 हजार रुपये प्र‍ति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 33 हजार रुपये थी। इसी तरह साल 2026 में चांदी के रेट में प्रति क‍िलोग्राम चार हजार रुपये की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव प्रति किलाे 2 लाख 30 हजार रुपये था।

इस साल 29 जनवरी को सबसे हाई प्राईस रहा था

बता दें कि सोने का भाव इस साल सबसे उच्‍चतम 29 जनवरी को था। उस दिन सोने का भाव प्रति तोला (10 ग्राम) 1 लाख 79 हजार पर पहुंच गया था। 29 जनवरी को ही चांदी की कीमत ऑलटाइम हाई हो गई थी और प्रति किलो 3 लाख 86 हजार रुपये हो गई थी।

सोने का भाव 1.60 लाख और चांदी का 2.80 लाख रुपये तक जा सकता है

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी के भाव में इस वर्ष और वृद्धि हो सकती है। 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1 लाख 6व हजार रुपये तक जा सकता है। इसी तरह चांदी की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सोने के विभिन्‍न ग्रेड की कीमत –

  • 14 कैरेट – 89207 रुपये प्रति 10 ग्राम ।
  • 18 कैरेट – 1,14,368 प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट- 1,39, 681 प्रति 10 ग्राम।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *