Burari Buidling collapse :दिल्‍ली के बुराड़ी में चारमंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई दबे, मलबे से 12 लोगाें को निकाला

Burari Buidling collapse :दिल्‍ली के  बुराड़ी में चारमंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई दबे, मलबे से 12 लोगाें को निकाला
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:41 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, नई दिल्‍ली।

Burari Buidling collapse : बुराड़ी क्षेत्र में सोमवार रात एक निर्माणाधीन चारमंजिला मकान ध्‍वस्‍त हो गया। यह मकान 200 वर्ग गज भूखंड पर बनाया गया था। इसके मलबे में कई लोग दब गए। देर रात तक बचाव और राहत कार्य जारी था। यह समाचार लिखे जाने तक 12 लोगों को मकान के मलबे में से निकाला गया था और उनको बुराड़ी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इमारत के मलबे में कई लोगों के अभी दबे होने की आशंका है। यह भी जानकारी मिली है कि इमारत में वहां काम करने वाले श्रमिक रह रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और बचाव दस्‍ते को मौके पर भेज दिया गया था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा बुराड़ी के कौशिक एनक्‍लेव में हुआ। बताया जाता है कि यह इमारत डीडीए की है।

बुराड़ी क्षेत्र के कौशिक एनक्‍लेव में देर शाम निर्माणाधीन चार मंजिला मकान भरभराकर गिर गया और इसके मलबे में कई श्रमिक दब गए। इसके बाद वहां चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद मकल की नौ गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई व राहत -बचाव कार्य शुरू हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्‍लाई बंद कर दी गई। अंधेरा और संकरी गलियां होने के कारण राहत व बचाव कार्य में परेशानी हुई।

इमारत के भरभरा कर गिरने से तेज आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई। चारों ओर धुंए और धूल का गुबार उठा। इमारत के ध्‍वस्‍त होने के बाद क्षेत्र के लोग काफी संख्‍या में वहां पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को निकलना शुरू किया।

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हादसे पर दुख जताया है। केजरीवाल ने कहा, बुराड़ी की घटना दुखद है। मैंने बुराड़ी के आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से मौके पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की सहायता करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *