Delhi Shamed Again : फिर शर्मसार हुई दिल्‍ली, चलती बस में 11वीं की छात्रा से ड्राइवर और कंडक्‍टर ने की दुष्‍कर्म, 47 किमी तक करते रहे ज्‍यादती, दाेनों गिरफ्तार

दिल्‍ली में ड्राइवर और कंडक्‍टर ने 11वीं की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी की। (सांकेतिक फाइल फाेटो सोशल मीडिया)
दिल्‍ली में ड्राइवर और कंडक्‍टर ने 11वीं की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी की। (सांकेतिक फाइल फाेटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 31 Aug, 2026 at 02:54 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Delhi Shamed Again: देश की राजधानी दिल्‍ली फिर शर्मसार हुई है। यहां एक चलती बस में 16 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा से ड्राइवर और कंडक्‍टर ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। दोनों ने बस के परदे लगा दिए और करीब 47 किलोमीटर तक चलती बस में छात्रा से दरिंदगी करते रहे। बाद में उसे कश्‍मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार कर बस लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

झगड़ा होने के बाद परिवार में किसी को बताए बिना मैनुपरी से नोएडा के लिए निकल गई

पुलिस के अनुसार, पीड़त लड़की उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी की रहनेवाली है। 4 अगस्‍त को पर‍िवार में उसका झगड़ा हाे गया और गुस्‍से में किसी काे बताए बिना वह नोएडा सेक्‍टर 63 में अपनी कजिन के घर के लिए निकल गई। रास्‍ते में बारिश और अंधेरे के कारण गलतफहमी में वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसके बाद उसे गलती का अहसास हुआ। इसी बीच सामने से एक स्‍लीपर बस आई तो उसे राेक कर उसने कंडक्‍टर से नोएडा सेक्टटर 63 जाने का रास्‍ता पूछा।

स्‍लीपर बस के कंडक्‍टर ने झांसा देकर बस में चढ़ाया

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने बयान में बताया कि कंडक्‍टर ने नोएडा सेक्‍टर 63 छोड़ देने की बात कह कर छात्रा को बस में बिठा लिया। बस कोई यात्री नहीं देखकर छात्रा डर गई, लेकिन तब तक बस चल पड़ी थी। बस के चलते ही कंडक्‍टर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्‍टर उसके साथ चलती बस में दुष्‍कर्म करने लगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab T20 Cricket League New : शेर-ए-पंजाब T20 क्रिकेट लीग का रंगारंग शुभारंभ, छह टीमें के बीच होंगे 27 मैच

कश्‍मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर छात्रा को उतारा

उन्‍होंने यह दरिंदगी चलती बस में करीब 47 किलोमीटर तक की। उन्‍होंने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। बाद में छात्रा को कश्‍मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और बस लेकर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा किसी तरह पास के पुलिस थाना पहुंंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्‍टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों बस ठीक कराकर सूरजपुर से तिमारपुर लौट रहे थे

बताया जाता है कि कुलदीप और संदीप बस में आई खराबी को ठीक कराने उसे ग्रेटर नोएडा के पास सूरजपुर में वर्कशॉप में ले गए थे। वे बस ठीक कराकर रात में लौट रहे थे तो परी चौक पर इस लड़की ने हाथ देकर बस रुकवाई। वे बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे और लड़की को नाेएडा 63 छोड़ देने का झांसा दिया। छात्रा के बस में चढ़ने के बाद कंडक्‍टर ने बस के सारे परदे बंद कर दिए।

बता दें कि करीब 14 वर्ष पहले दिल्‍ली में निर्भया कांड हुआ था। इसमें एक युवती से चलती बस में सामूहिक दुष्‍कर्म और दरिंदगी हुई थी। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *