Annual Fastag : फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा, अब Annual Pass पर टेंशन फ्री यात्रा

Annual Fastag :  फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा, अब  Annual Pass पर टेंशन फ्री यात्रा

Sateek Samachar, नई दिल्ली।

फास्टैग (FASTag) पर केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत देने वाली खबर आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अब फास्टैग सालाना पास (FASTag Annual Pass) जारी करने की घोषणा की है। इसके लिए तीन हजार रुपये देने होंगे।फास्टैग सालाना पास पर वाहन एक साल तक देश में किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे से गुजर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नेबुधवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में यह घोषणा की। इसके अनुसार, फास्टैग सालाना पास (FASTag Annual Pass) 15 अगस्त, 2025 से शुरू होगा। FASTag Annual Pass की के बारे छह बिंदुओं में जानें –

  • इस वार्षिक पास (FASTag Annual Pass) की कीमत 3000 ( तीन हजार ) रुपये होगी।
  • यह पास (Pass) एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा।
  • यह पास के गैर व्यासायायिक निजी वाहन ( कार, जीप, वैन आदि ) के लिए जारी किया जाएगा। यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव होगा।
  • इस फास्टैग वार्षिक पास ( FASTag Annual Pass) की सक्रियता व नवीनीकरण के लिए शीघ्र यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यह प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
  • नितिन गडकरी ने पोस्ट में कहा है कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे कन्सर्न्स का निवारण करेगी । इससे एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान सहज होगा।
  • गडकरी ने पोस्ट में टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय घटाने, भीड़ कम करने और ट्रोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्षिक पास नीति से लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज , सुगम और बेहतर यात्रा संभव होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *