केजरीवाल का हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- दिल्‍ली को मिलने वाले यमुना जल में जहर मिला रही

केजरीवाल  का हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- दिल्‍ली को मिलने वाले यमुना जल में जहर मिला रही

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

यमुना नदी के पानी पर दिल्‍ली और हरियाणा के बीच एक बार फिर ठन गई है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्‍ली के लोगों के लिए पीने का पानी उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा से आता है। दिल्‍ली में यमुना नदी का पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पानी को जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया सकता है। ऐसे में जल बोर्ड ने इस पानी को दिल्‍ली में आने से रोक दिया है। इससे दिल्‍ली के एक तिहाई क्षेत्र में पानी की की हो गई है। दिल्‍ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों द्वारा चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि हरियाणा की ओर से दिल्‍ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा काफी बढ़ गई है।

दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केजरीवाल की आदत है कि आरोप लगाकर भाग जाते हैं। मैंने पहले ही उनको कहा था कि अपने मुख्‍य सचिव को भेजिये। मैंने अपने मुख्‍य सचिव को कहूंगा कि यमुना के पानी की गुणवत्‍ता की जांच कराएं। केजरीवाल और दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को बात करने की जगह काम करना चाहिए। दिल्‍ली के लोगों ने अपना मन बना लिया है और इस बार उनको (आम आदमी पार्टी को) सबक सिखाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसा दिल्‍ली में अफरातफरी मचाने के लिए किया गया है ताकि यहां के लोग मरें और दोष आम आदमी पार्टी (AAP) पर लगे। केजरीवाल ने कहा, हरियाणा की सरकार ने दिल्‍ली में यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया। ये तो भला हो दिल्‍ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स का जिन्‍होंने इसको पकड़ लिया। उन्‍होंने इस पानी को दिल्‍ली बाडर्र पर ही रोक दिया और दिल्‍ली में नहीं आने दिया। केजरीवाल ने कहा कि यह पानी दिल्‍ली के पानी में मिल जाता तो न जाने कितने लोग मर जाते और यह सामूहिक नरसंहार की तरह होता।

दिल्‍ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों ने चुनाव आयोग से की शिकायत

दूसरी ओर, बताया जाता है कि दिल्‍ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों की ओर से चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजा गया है और इसमें आरोप लगाया गया है हरियाणा से दिल्‍ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। यह काफी घातक है और इससे दिल्‍ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग की ओर से हरियणा सरकार से 28 जनवरी तक पूरे मामले में तथ्‍यात्‍मक रिपोर्ट मांगी गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। केजरीवाल ने भी कहा कि दिल्‍ली की सीएम आतिशी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *