पानीपत का एसडी पीजी कॉलेज का अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव में शानदार प्रदर्शन

Inter Zonal Youth Festival: कैैथल के कौल में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय जोनल युवा महोत्‍सव में प्रस्‍तुुति देती पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज की टीम। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Inter Zonal Youth Festival: कैैथल के कौल में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय जोनल युवा महोत्‍सव में प्रस्‍तुुति देती पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज की टीम। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Last Updated: 27 Nov, 2026 at 09:39 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Inter Zonal Youth Festival: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के कलाकारों ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव (Inter Zonal Youth Festival) में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम ने 8 विधाओं में पुरस्‍कार जीते। कॉलेज की टीम ने विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में 22,500 रुपये की नकद राशि हासिल किए। प्रतिभागियों का कॉलेज परिसर पहुंचने पर जोरदार स्‍वागत किया गया।

कॉलेज पहुंचने पर टीम के सदस्‍यों का भव्‍य स्‍वागत

कॉलेज की टीम का एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, स्टाफ सदस्यों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। इस महोत्‍सवा में कॉलेज की टीम की अगुआई डॉ. संगीता गुप्ता और डॉ. मोनिका खुराना ने की। प्रो. ममता रावल, प्रो. शिवरानी, प्रो. डेनसन डी पॉल, डॉ. कविता, प्रो. किरण मलिक, प्रो. सचिन आदि ने सहयोग किया।

कॉलेज की टीम ने क्षेत्रीय स्‍तर पर लगातार अपनी छाप छोड़ी है

कॉलेज द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एसडी पीजी कॉलेज लगातार 12 वर्षों से क्षेत्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ता रहा है तथा इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियों का प्रदर्शन उच्चकोटि का रहा। अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव (Inter Zonal Youth Festival) कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: चातुर्मास संपूर्ति के बाद भी डॉ. राजेश मुनि ने बनाया कीर्तिमान, 2519वें अभिग्रह में 108 शर्तें शामिल

इससे अंतर विश्‍वविद्यालय प्रतिस्पर्धाओं की टीमों का चयन किया जाता है। अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव में पांच जोन भाग लेते है: 1. अंबाला जोन, 2. करनाल जोन, 3. कुरुक्षेत्र जोन, 4. यमुनानगर जोन और 5. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूटीडी जोन। प्रत्येक जोन कम से कम 45 विधाओं में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव (Inter Zonal Youth Festival) में पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज का प्रदर्शन इस प्रकार रहा-

1. संस्कृत नाटक – रिकमेंडेड।
2. सृजनात्मक कोरियोग्राफी – कमेंडेड।
3. ग्रुप डांस हरियाणवी- कमेंडेड।
4. वन एक्ट प्ले- कमेंडेड।
5. नाटक- कमेंडेड।
6. रसिया हरियाणवी नृत्य – कमेंडेड।
7. सांग- कमेंडेड।
8. कोलाज- कमेंडेड।
9. बेस्ट एक्टर

कॉलेज प्रधान द‍िनेश गोयल और प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को सम्‍मानित किया

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। दिनेश गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें कुछ कर गुजरने की ललक पैदा होती है। कॉलेज का हर विद्यार्थी प्रतिभावान बने और उसे उचित मंच मिले, ऐसा प्रयास कॉलेज निरंतर करता रहेगा। कॉलेज को इन विजेताओं पर बहुत गर्व है।

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज के प्रतिभागियों द्वारा इस युवा महोत्‍सव में प्रापत की गई सफलता का श्रेय एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, विशेष तौर पर प्रधान दिनेश गोयल को दिया। उन्होंने कहा कि अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव हरियाणा में एकता और सामाजिक समरसता के भावों को आकार प्रदान करता है। विद्यार्थियों के जीवन में कला से जुड़ा इससे बड़ा और कोई पड़ाव नहीं है। आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और एक्टर होंगे। उनके आत्मविश्वास को ऐसे आयोजनों से नए पंख मिलते हैं।

डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी बहुत प्रतिभाशाली हैं। उन्हें बस निखारने की जरूरत है और इस कार्य में कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य निरंतर विद्यार्थियों के साथ है। इतने कॉलेजों में अपनी जगह बनाना अपने आप में एक उपलब्धि है।

डॉ. मोनिका खुराना ने इसका सेहरा प्रबंधकारिणी की दूरदर्शिता, प्राचार्य निरंतर मार्गदर्शन और छात्र-छात्राओं की अथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कला की नींव मजबूत है और आने वाला समय और भी स्वर्णिम होगा ।

कॉलेज की टीम ने करनाल जोन युवा महोत्‍सव और रत्‍नावली समारोह में भी किया था शानदार प्रदर्शन

इससे पूर्व पानीपत में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया गया था। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रत्‍नावली समारोह में भी एसडी पीजी कॉलेज के कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *