चुलकाना धाम में खाटू श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर भव्‍य शृंगार, वृंदावन ट्रस्‍ट ने अर्पित किया विशाल केक

Chilkakna Dham Khatu Shyam : पानीपत के चुलकाना धाम स्थित खाटू श्‍याम मंदिर में बाबा श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर वृंदावन ट्रस्‍ट की ओर से विशाल केक अर्पित किया गया। (फोटो सौजन्‍य वृंदावन ट्रस्‍ट)
Chilkakna Dham Khatu Shyam : पानीपत के चुलकाना धाम स्थित खाटू श्‍याम मंदिर में बाबा श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर वृंदावन ट्रस्‍ट की ओर से विशाल केक अर्पित किया गया। (फोटो सौजन्‍य वृंदावन ट्रस्‍ट)
Published: 20 Nov, 2026 at 09:28 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Khatu Shyam Janmotsav: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चुलकाना धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को पानीपत के वृंदावन ट्रस्‍ट द्वारा बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा खाटू श्‍याम का भव्‍य शृंगार किया गया और श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। बाबा के जन्मोत्सव की खुशियों को विशेष बनाने के लिए विशाल केक अर्पित किया गया।

चुलकाना धाम में वृंदावन ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चुलकाना धाम सेवा समिति के पूर्व प्रधान रोशन लाल चौक्कर ने विशेष रूप से व्यवस्था संभाली।

वृंदावन ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल ने कहा कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाना भक्तों के लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है। बाबा श्याम की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग और वरुण सिंगला ने कहा कि वृंदावन ट्रस्ट सदैव धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करता रहेगा। बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और विश्वास ही भक्तों को सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

यह समाचार भी पढ़िये: देवोत्‍थान एकादशी संग विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, इस सीजन 52 लाख शादियों का अनुमान

श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई

ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि बाबा श्याम की सेवा करना और उनके जन्मोत्सव को श्रद्धालुओं के साथ मनाना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज ट्रस्ट को बाबा श्याम के शृंगार की सेवा प्राप्त होना गर्व और खुशी का विषय है। बाबा श्याम की कृपा से ही सेवा के ऐसे अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

इस पावन अवसर पर चुलकाना धाम सेवा समिति के पूर्व प्रधान रोशन लाल जी चौक्कर ने कहा कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की सेवा करना और उनके दर्शन की व्यवस्था करना परम सौभाग्य की बात है। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिले इसके लिए व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

ये लोग रहे मौजूद

जन्मोत्सव के आयोजन में वृंदावन ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल, महासचिव हरीश बंसल, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, वरुण सिंगला, अनुभव सिंगला, ईशु गोयल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बाबा श्याम के चरणों में नमन कर उनके आशीर्वाद की कामना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *