देवोत्‍थान एकादशी संग विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, इस सीजन 52 लाख शादियों का अनुमान

Marriage Muhurta: देवोत्‍थान एकादशी के साथ ही शादियों के लिए शुभुाइन मुहूर्त शुरू हो गए हैं। (फाइल फोटो)
Marriage Muhurta: देवोत्‍थान एकादशी के साथ ही शादियों के लिए शुभुाइन मुहूर्त शुरू हो गए हैं। (फाइल फोटो)
Published: 20 Nov, 2026 at 03:25 PM

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Vivah Shubha Muhurta: देवोत्‍थान एकादशी (Devotthan Ekadashi) के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। 15 दिसंबर को खरमास लगने से पहले नवंबर-दिसंबर में शादियों के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इनके अलावा, कुछ स्‍थानीय पंचांंगों में 7 और मुहूर्त भी बताए गए हैं। कैट का अनुमान है कि इस सीजन करीब 52 लाख शादियां हो सकती हैं। शादियां शुरू होने के बाद सहालग बाजार खासकर सराफा बाजार में तेजी आने की संभावना है। अभी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। शादियों में इसमें बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

कैट को शादियों के सीजन में देश में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये कारोबार की उम्‍मीद

अखिल भारतीय व्‍यापारी परिसंघ (Confederation of All India Traders) यानि कैट (CAIT) का कहना है कि देश में इस सीजन में प्रति दिन लगभग दो लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे बाजारों में नई रौनक आएगी। खुदरा व्‍यापार और सराफा बाजार सहित अन्‍य कारोबार में मांग बढ़ने की उम्‍मीद है।

करीब 1.25 करोड़ अस्‍थायी रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना

कैट के रिसर्च विंंग ‘ कैट रिसर्च एंंड ट्रेड सोसायटी’के अध्‍ययन के अनुसार, इस सीजन में देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। ऐसे में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्‍मीद है। इससे शादियों के इस सीजन में अर्थव्‍यवस्‍था और व्‍यापार को जबरदस्‍त बढ़ावा मिलेगा। व्‍यापारियों, मैन्‍युफेक्‍चर्स, कारीगरों ओर छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। इस दौरान अस्‍थायी रोजगार के करीब सवा करोड़ (1.25 करोड़) अवसर भी पैदा होने की उम्‍मीद है।

धार्मिक मान्‍यता- देवोत्‍थान एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु के योग निद्रा से जागते हैं

कुरुक्षेत्र के ढांड के राधा कृष्‍ण मंदिर के पंडित कविराज भारद्वाज ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवोत्‍थान या देवउठउनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्‍यता है कि भगवान विष्‍णु इस दिन चार महीने की अपनी योगनिद्रा से जागते हैं। भगवान विष्‍णु के योगनिद्रा में जाने के बाद चार माह तक शुभ कार्य धार्मिक रूप से उचित नहीं माना जाता है और विवाह आदि रुक जाते हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: सोना-चांदी की कीमत फिर गिरी, एक माह में Gold 16413 रुपये व Silver 48311 रुपये सस्‍ती हुई

एकादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6.31 बजे तक रहेगी

पंडित कविराज भारद्वाज के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7.15 बजे शुरू हुई है और 21 नवंबर को सुबह 6.31 बजे तक रहेगी। देवोत्‍थान एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह होता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। अधिकतर स्‍थानों पर तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। वैसे, कई स्‍थानों पर आज यानि 20 नवंबर को भी तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

खरमास 15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 और फिर 15 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक

15 दिसंबर को एक माह के लिए खरमास लग जाएगा। खरमाश 14 जनवरी 2027 तक रहेगा और इस दौरान शादियों व अन्‍य मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी, 2027 से फिर शादियों के शुभ मुहूर्त ( (Vivah Shubha Muhurta) प्रारंभ हो जाएंंगे। 15 जनवरी से 14 मार्च, 2027 तक विवाह के 29 शुभ मुहूर्त होंगे। इसके बाद 15 मार्च से 14 अप्रैल, 2027 तक फिर एक माह के लिए खरमास लग जाएगा और इस दौरान शादियाें के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होंगे।

– नवंबर और दिसंबर माह में विवाह के मुहूर्त कब-कब हैं?

इन दो महीनों में विवाह के मुहूर्त ये हैं-

माहविवाह शुभ मुहूर्त
नवंबर 2026 में विवाह के मुहूर्त21, 24,25 और 26 नवंबर। इनके अलावा कुछ पंचागों में 22, 28, 29 और 30 नवंबर को भी शादियों के लिए शुभ बताया गया है।
दिसंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त2, 3 , 4, 5,6,11 और 12 दिसंबर । कुछ पंचागों में 7, 8 और 10 दिसंबर को भी विवाह का शुभ मुहूर्त बताया गया है।

– खरमास कब शुरू होगा कब तक रहेगा?

पंडित कविराज भारद्वाज ने बताया कि पंचांगों के अनुसार, खरमास 15 दिसंबर, 2026 से शुरू होगा और 14 जनवरी, 2027 तक रहेगा। इस दौरान शादियों और अन्‍य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होंंगे।

– खरमास के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त कब शुरू होंगे और कब तक रहेंगे?
खरमास 14 जनवरी, 2027 को समाप्‍त होगा। इसके बाद 15 जनवरी से विवाह और अन्‍य मंगल कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी से 14 मार्च, 2027 तक कुल 29 दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त होंगे। ये तिथियां हैं-

माहविवाह के शुभ मुहूर्त की त‍िथि
जनवरी 202715, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 30 और 31 जनवरी। कुल नौ दिन।
फरवरी 20272, 3, 7, 9, 10, 11, 12, 15, 21, 22, 24, 25, 28 फरवरी। कुल 13 दिन।
मार्च 20271, 2, 3, 4, 9, 10, 14 मार्च। कुल सात दिन।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *