Aadhaar Card बनवाना या सुधार-अपडेट कराना है, तो यहां जानें नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता

Aadhaar Seva Kentra: हरियाणा में आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए 17 शहरों में आधार सेवा केद्र संचालित हो रहे हैं। (फाइल फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
Aadhaar Seva Kentra: हरियाणा में आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए 17 शहरों में आधार सेवा केद्र संचालित हो रहे हैं। (फाइल फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
Published: 18 Nov, 2026 at 06:00 AM

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Aadhaar Seva Kendra : हरियाणा में यदि आपको आधार कार्ड बनवाना है, इसमें सुधार या अपडेट करवाना है तो यह आसान है। इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जा सकते हैं। हरियाणा में भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 17 आधार सेवा केंद (ASK) संचालित किए जा रहे हैं।

हरियाणा के 17 शहरों में संचालित हो रहे हैं आधार सेवा केंद्र

इस समाचार में अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) का पता जानें, ताकि आप वहां बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सकते हैंं। UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लोगों को बेहतर और सुगम आधार कार्ड से सबंधित सेवाओं के लिए ये केंद्र विभिन्‍न शहरों में संचालित किए जा रहे हैं। हरियाणा में इन शहरों में आधार केंद्र अभी संचालित हो रहे हैं-

  1. हिसार, 2. गुरुग्राम, 3. सोनीपत, 4. यमुनानगर, 5. अंबाला, 6. कुरुक्षेत्र, 7. फतेहाबाद, 8. सिरसा, 9. कैथल, 10. भिवानी, 11. 11.पानीपत, 12. मेवात, 13. जींद, 14. झज्जर, 15. करनाल, 16. रोहतक और 17. पलवल।
संबंधित जिलों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी मिल रही हैं इन केंद्रों से लाभ

ये 17 आधार सेवा केंद्र संबंधित जिलों के निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी आधार संबंधी सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आधार केंद्र और उनका पता
आधार सेवा केंद्र किस शहर मेंआधार सेवा केंद्र का पता
हिसार SCO 43, प्रथम तल, सेक्टर 13, मेन पार्किंग, तोशाम रोड, डाबरा चौक के निकट, हिसार – 125001 ।
गुरुग्रामप्लॉट नंबर 804, प्रथम तल, चक्करपुर मेन मार्केट रोड, सरस्वती विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांव चक्करपुर, गुरुग्राम, हरियाणा – 122002 ।
सोनीपतU-38, ओल्ड महावीर कॉलोनी, पुरखास रोड, HP पेट्रोल पंप के निकट, सोनीपत, हरियाणा – 131001 ।
यमुनानगरSCO नंबर 3/4, आनंद कॉलोनी, गाबा अस्पताल के निकट, पंचायत भवन के सामने, जगाधरी रोड, यमुनानगर, हरियाणा – 135001 ।
अंबाला ग्राउंड फ्लोर, SCO 19, हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 9, अंबाला सिटी, हरियाणा – 134003 ।
कुरुक्षेत्र ग्राउंड फ्लोर, SCO-94, सेक्टर 17, हुडा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा – 136118 ।
फतेहाबाद ग्राउंड फ्लोर, स्ट्रीट नंबर 3, सूर्या एन्क्लेव, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निकट, बिघड़ रोड, फतेहाबाद, हरियाणा– 125050 ।
सिरसा ग्राउंड फ्लोर, ओल्ड कोर्ट कॉलोनी, ट्रैफिक थाना के सामने, ओल्ड कोर्ट रोड, सिरसा, हरियाणा – 125055 ।
कैथल मध्य मार्ग, नेहरू गार्डन कॉलोनी, गली नंबर 8 के निकट, कैथल, हरियाणा – 136027
भिवानी SCO 3, हुडा मार्केट, बंसिया भवन से कोर्ट रोड, भिवानी, हरियाणा – 127021 ।
पानीपत ग्राउंड फ्लोर, जाटल रोड, संजय चौक के निकट, पानीपत, हरियाणा – 132103 ।
मेवात ग्राउंड फ्लोर, दिल्ली-अलवर रोड, बालाजी पेट्रोल पंप के सामने, हिदायत कॉलोनी, नूंह, मेवात – 122107 ।
जींदSCO 191, डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर, LIC कार्यालय एवं जिला न्यायालय के निकट, जींद, हरियाणा – 126102 ।
झज्‍जर रोहतक रोड, भगत सिंह चौक के निकट, पुराना बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन सदर थाना के पास, झज्जर, हरियाणा -124103।
करनाल ग्राउंड फ्लोर, SCO-40, मेन मार्केट रोड, सेक्टर 6, करनाल, हरियाणा – 132001 ।
रोहतक आधार सेवा केंद्र, एशियाफिक सिटी सेंटर, जाट भवन के निकट, तिलक नगर, सेक्टर 3, रोहतक, हरियाणा- 124001 ।
पलवलआधार सेवा केंद्र, सिविल लाइंस कॉलोनी, मथुरा रोड, पलवल, हरियाणा – 121102 ।
आसपास के क्षेत्र के लोग भी नजदीकी Aadhaar Seva Kendra पर ले सकते हैंं सेवा

संबंधित जिलों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन केंद्रों से नागरिकों को आधार से जुड़ी नियमित सेवाएं नजदीकी स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं जाना पड़ता है। इन आधार सेवा केंद्रों के अलावा विभिन्‍न स्‍थानों पर आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र भी चल रहे हैं।

यह समाचार भी पढ़िये: सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट Gold 1.34 लाख व Silver 1.69 लाख रुपये पर आए

आधार सेवा केंद्रों पर क्‍या सेवाएं मिलती हैं?
  • आधार सेवा केंद्रों पर नए आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि एवं लिंग में संशोधन जैसे जनसांख्यिकीय विवरणों में अपडेट होता है।
  • बायोमेट्रिक अपडेट तथा UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य आधार सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
  • यहां नया आधार बनवाना पूर्णतः निश्‍शुल्क है।
  • अन्य सेवाओं के लिए (जहां लागू हो) UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क देय होता है
आधार सेवा केंद्रों की खासियत क्‍या हैं?
  • आधार सेवा केंद्रों को सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए सुगम, समावेशी एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
  • इनमें बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
  • इन केंद्रों के माध्यम से हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की आधार सेवाओं तक पहुंच को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
UIDAI के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में सेवाएं लेने के लिए क्‍या करें?
  • UIDAI के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में आधार सेवाओं के लिए आना चाहते हैं उन्‍हें कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए।
  • उनको सलहा है कि अपनी यात्रा से 10 से 15 दिन पूर्व ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • ऑनलाइन बंकिंग के लिए आधिकारिक अपॉइंटमेंट पोर्टल https://sewa.uidai.gov.in पर जाकर अग्रिम समय निर्धारित किया जा सकता है।
  • अग्रिम बुकिंग से नागरिक अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे तथा व्यवस्थित सेवा अनुभव प्राप्त होगा।
क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा, लोगों को बेहतर सेवा और सुविधा देना मुख्‍य उद्देश्‍य

UIDAI के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि क्षेत्रीय कार्यालय नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण, सुगम पहुंच, समावेशिता एवं सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही नियमित आधार संबंधी कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे वे अनावश्यक रूप से क्षेत्रीय कार्यालय तक यात्रा करने से बच सकेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *