सीएम भगवंत मान ने पंजाब में एक साथ किया 1000 खेल मैदानों का उद्घाटन

Punjab Sports Ground: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगंवत सिंह मान ने बुधवार को एक साथ 1000 पेंडु खेड मैदानां यानि खेल मैदानों का उद्घाटन किया। (फोओ सौजन्‍य डीपीआरओ)
Punjab Sports Ground: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगंवत सिंह मान ने बुधवार को एक साथ 1000 पेंडु खेड मैदानां यानि खेल मैदानों का उद्घाटन किया। (फोओ सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 12 Nov, 2026 at 12:49 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Sports Ground: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब भर में एक साथ 1,000 ‘पेंडु खेड मैदानां’ यानि खेल मैदानों का उद्घाटन किया। सरकार का कुल लक्ष्य 3,100 खेल मैदान बनाने का है। इनमें से अब तक कुल मैदानों की संख्या 1,764 हो गई है।

राज्‍य में अब तक 1764 पेंडू खेड मैदानां या‍नि खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं

बता दें कि पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए अपनी मुहिम के तहत युवओं को खेलों से जोड़ने के लिए ये खेल मैदान तैयार कर रही है। मुख्‍यमंत्री भगंवत मान बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव शाहपुर में उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

भगंवत मान ने कहा, हर मैदान को सुविधाओं और किट से लैस किया जाएगा

इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा के हब के रूप में उभरने की नींव रख रहा है, जिसमें हर खेल मैदान को सुविधाओं और फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट से लैस किया जा रहा है। पिछली सरकारों ने न तो गांवों को ग्रांट दींं और न ही विकास कार्य किए। हमारी सरकार ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर देने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही है।

अपने एक्‍स हैंडल पर इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘ आज मैं जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के अंतर्गत पड़ने वाले गांव शाहपुर में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने आज राज्य भर में 1,000 नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया है। यह हमारे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने की ओर बड़ा कदम है।’

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: मुंबई इंडियंंस के हुए अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांडया पंजाब किंग्‍स में, जानें क्‍या बोले Arshdeep और Hardik

युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेल से जोड़ने की कोशिश

इस अवसर पर आयोजित सभा में भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। हम लोगों को 1,000 और खेल मैदान समर्पित कर रहे हैं। हमारे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए उचित सुविधाओं और अवसरों की जरूरत है। उनकी ऊर्जा को खेलों की ओर लगाकर हम उन्हें नशे से दूर रख सकते हैं और पंजाब तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

सीएम ने कहा- पहली बार गांवाें में उच्‍चस्‍तरीय खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने की पहल

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार गांवों में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए आज बड़े पैमाने पर पहल की है, जिससे ग्रामीण युवाओं को उनके घरों के नजदीक आधुनिक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित हुआ है। इस पहल के तहत पंजाब भर में 3,100 ‘पेंडु खेड मैदान’ विकसित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कहा कि पहले चरण के दौरान 4 मई को 255 खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए थे, जबकि दूसरे चरण के दौरान 24 अगस्त को 509 और मैदान समर्पित किए गए थे। तीसरे चरण में 1,000 मैदानों के समर्पण के साथ यह मुहिम एक और महत्वपूर्ण चरण में दाखिल हो गई है। इनमें फतेहगढ़ साहिब जिले के 93 खेल मैदान भी शामिल हैं।

खेल मैदानों में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि गांववासी इन्हें तंदरुस्ती की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर सकें। इनमें छह फीट ऊंची चेन-लिंक बाउंड्री फेंसिंग, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाना, फीट-लाइटों वाले छह फीट चौड़े वॉकिंग ट्रैक, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय और खेल किट तथा उपकरणों के लिए स्टोर रूम शामिल हैं। मैदानों की सही देखभाल सुनिश्चित करने के लिए घास और पौधों को पानी देने के लिए सबमर्सिबल पंप और हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं।

उन्‍होंने कहा कि झूलों, पौड़ियों और स्लाइडों से लैस बच्चों के खेलने के लिए खास क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जबकि हाई-मास्ट लाइटें मैदानों में सही रोशनी सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय खेल प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और अन्य लोकप्रिय खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं।

ये मैदान मूलभूत खेल सुविधाओं से कहीं अधिक पेशकश करेंगे। हम मानक घास से हरे-भरे टर्फ तैयार कर रहे हैं, जबकि चुने हुए मैदानों में एथलेटिक्स और दौड़ को प्रोत्साहित करने के लिए छह-लेन, 400-मीटर रनिंग ट्रैक भी होंगे। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर बच्चे तक खेलों की पहुंच बनाना है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि गांवों को जरूरी खेल साजो-सामान मिले ताकि बच्चे किट खरीदने के वित्तीय बोझ के बिना खेलना शुरू कर सकें। हर गांव को फुटबॉल और हॉकी के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे और दो जाल, तीन वॉलीबॉल, तीन फुटबॉल और क्रिकेट किट मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा फुटबॉल के 36 जोड़े स्टड सप्लाई किए जाएंगे, जबकि जिन गांवों में क्रिकेट खास तौर पर लोकप्रिय है, उन्हें पूरी क्रिकेट किट मिलेंगी।

ग्राम पंचायतों की कमेटियों को रखरखाव की जिम्‍मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतें समर्पित कमेटियों के जरिए इन खेल मैदानों की सांभ-संभाल सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी। इन कमेटियों में सरपंच, यूथ क्लब के प्रधान, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और पंचायत सचिव शामिल होंगे। ग्राम पंचायत, कमेटी में एक महिला सदस्य या किसी खिलाड़ी को भी नामजद करेगी।

उन्‍होंंने कहा कि इन सुविधाओं की सांभ-संभाल की जिम्मेदारी गांव स्तरीय कमेटियों की होगी ताकि खेल मैदान कार्यशील रहें और बच्चों तथा युवाओं द्वारा बाकायदा तौर पर इस्तेमाल किए जाएं। हमारा एकमात्र उद्देश्य एक मजबूत खेल संस्कृति बनाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *