सटीक समाचार, नई दिल्ली। Milk Price Hike: आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर महंगाई की एक और मारी पड़ी है। अमूल और मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में वृद्धि कर दी है। दूध की विभिन्न वैरायटी की कीमतों में दाे से छह रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंंंगी।
दो से छह रुपये की हुई वृद्धि, इस साल दूसरी बार बढ़ोत्तरी
दूध की आपूर्ति में कमी और खरीद लागत व प्रोसेसिंग लागत में वृद्धि के कारण मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में वृद्धि का फैसला किया है। दोनों कंपनियों ने कहा हे कि दूध उत्पादन, इसकी प्रोसेसिंग और पैकेजिंंग के खर्च में लगातार वृद्धि के कारण दूध की कीमतों में वृद्धि की जा रही है।
वैसे, आम तौर पर इस समय को दूध के उत्पादन के लिहाज से बेहतर समय माना जाता है। दूध के दामों में इस साल यह दूसरी बार वृद्धि हो रही है। बता दें कि दूध के दामों में इसी साल 14 मई काे बढ़ोत्तरी की गई थी।
आम लोगों पर महंगाई की एक और मार
दूध की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ेगी व उनके महीने के बजट पर असर पड़ेगा। टोंंड दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। फुल क्रीम दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। भैंस के दूध की कीमत प्रति लीटर 6 रुपये बढ़ाई गई है ।
बल्क वेंडिंग मशीन से मिलने वाले दूध के दाम में भी वृद्धि
दिल्ली-एनसीआर में बल्क वेंडिंग मशीन से मिलने वाली दूध की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। वेडिंग मशीनों के जरिेये मिलने वाले टोंंड दूध का दाम 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पैकेट में मिलने वाले टोड दूध की कीमत प्रति लीटर 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये की गई है। फुल क्रीम दूध के एक किलो वाले पैकेट की कीमत में 4 रुपये की वृद्धि की गई है। यह फुल क्रीम दूध के एक लीटर वाले पैकेट की कीमत 72 रुपये की जगह 76 रुपये हो गई है।
यह समाचार भी पढ़िये: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली
भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत में प्रति लीटर 6 रुपये की वृद्धि
भैंस के फुल क्रीम दूध के दाम में प्रति लीटर 6 रुपये की वृद्धि की गई है। 6.5 प्रतिशत वाले इस दूध की कीमत प्रति लीटर 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये हो गई है। गाय के दूध (Cow Milk) की कीमत प्रति लीटर 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये कर दी गई है।
अमूल दूध की कीमतेंं-
| दूध की वैरायटी | दूध की पुरानी कीमत | दूध की नई कीमत | वृद्धि |
| अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) 1 लीटर 500 मिलीलीटर (500ML) | – 66 रुपये – 33 रुपये | – 70 रुपये – 35 रुपये | 4 रुपये। 2 रुपये। |
| अमूल शक्ति 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500 ML)- | – 60 रुपये – 30 रुपये | – 64 रुपये – 32 रुपये | 4 रुपये 2 रुपये। |
| अमूल ताजा (टोंड मिल्क) 1 लीटर – 500 मिलीमीटर (500 ML)- | – 56 रुपये – 28 रुपये | – 58 रुपये – 29 रुपये | 2 रुपये। 1 रुपये। |
| अमूल डबल टोंड 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500ML) | – 54 रुपये – 27 रुपये | -56 रुपये -28 रुपये | 2 रुपये। 1 रुपये। |
| गाय का दूध 1 लीटर | – 62 रुपये | – 55 रुपये | तीन रुपये |
| 6.5% फैट वाला भैंस का दूध 1 लीटर – | 80 रुपये | 86 रुपये | 6 रुपये। |
मदर डेयरी दूध की कीमतें –
| दूध की वैरायटी | पुरानी कीमत | नई कीमत | वृद्धि |
| फुल क्रीम 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500 ML) | – 72 रुपये – 36 रुपये | – 76 रुपये – 38 रुपये | 4 रुपये। 2 रुपये। |
| टोंड दूध 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500 ML)- | – 60 रुपये 30 रुपये | – 62 रुपये – 31 रुपये | 2 रुपये। 1 रुपये। |
| डबल टोंड दूध 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500 ML)- | – 54 रुपये .- 27 रुपये | – 56 रुपये – 28 रुपये | 2 रुपये। 1 रुपये। |
| गाय का दूध 1 लीटर – 500 मिलीलीटर (500 ML) | – 62 रुपये – 31 रुपये | – 65 रुपये 33 रुपये | 3 रुपये । 2 रुपये। |
| टोकन वाला टोंड दूध (bulk vending machine Toned Milk ) 1 लीटर | – 58 रुपये | – 60 रुपये | 2 रुपये। |

