मो. शमी ने आखिर किया संन्‍यास का ऐलान, डेब्‍यू के दिन ही टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Md Shami Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा रहे मो. शमी ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Md Shami Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा रहे मो. शमी ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 7 Nov, 2026 at 03:28 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Md Shami Retirement: टीम इंडिया में वापसी में जुटे तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने निराश होकर टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्‍होंने टेस्‍ट मैचों में जिस दिन डैब्‍यू किया था उसी दिन संन्‍यास लिया। शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उनकी टीम इंडिया में वापसी में अनदेखी हुई।

अपने इंस्‍ट्राग्राम पेज पर पोस्‍ट डालकर टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की

मोहम्‍मद शमी ने अपने संन्‍यास की घोषणा इंस्‍ट्राग्राम पेज पर पोस्‍ट डालकर की। शमी ने 6 नवंबर 2013 को टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू किया था और 13 साल बाद 6 नवंबर 2026 को क्रिकेट के इस प्रारूप को अलविदा कह दिया। उन्‍होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से कुल 64 टेस्‍ट मैच खेले और 229 विकेट लिये। टीम इंडिया की कई यादगार जीत में मो. शमी का शानदार योगदान रहा था।

शमी ने अपना आखिरी टेस्‍ट मैच जून, 2023 में खेला था

मो. शमी ने अपना आखिरी टेस्‍ट मैच जून 2023 में आखिरी टेस्‍ट मैच खेला था। उन्‍होंने लंदन के ओवल में 7 से 11 जून तक आस्‍ट्रेलिया के विरुद्ध विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया की तरफ से टेस्‍ट मैच खेला था। इस मैच में उन्‍होंने 4 विकेट लिये थे और बल्‍लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए थे। 9 जुलाई 2024 में गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला और इसके बाद शमी को एक भी टेस्‍ट खेलने का मौका नहीं मिला।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: दिवाली पर शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्‍मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, घर में आएगी समृद्धि

मो.शमी इसके बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलते रहे और अच्‍छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन उनको टेस्‍ट मैचाें में टीम इंडिया में फिर शामिल होने का अवसर नहीं मिला। ततत्‍कालीन मुख्‍य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उनके फिटनेस पर सवाल उठाया तो वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर और अच्‍छा प्रदर्शन कर इसका जवाब देते रहे। जसप्रीत बुमराह और मो. शमी की जोड़ी गिनती विश्‍व क्रिकेट की सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों की जोड‍़ि‍यों में मानी जाती थी।

इंस्‍ट्राग्राम पेज पर अपने पोस्‍ट में मोहम्‍मद शमी ने लिखा-

” सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं–। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था…..अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का..। उसके बाद हर विकेट , हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया। टेस्‍ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फार्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्‍सा रहा है। आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्‍ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं। ”

उन्‍होंने लिखा- ” इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों को दिल से शुक्रिया, जिन्‍होंने अच्‍छे और मुश्किल दोनों वक्‍त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा। BCCI और क्रिकेट एसोस‍िएशन ऑफ बंगाल (कैैब) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्‍हाेंने मेरे टैलेंंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई। आपका साथ और विश्‍वास हमेशा खास रहेगा। मैदान पर मेरी आखिरी टेस्‍ट बॉल भले की फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगा। शुक्रिया टेस्‍ट क्रिकेट।”

View this post on Instagram

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)

मोहम्‍मद शमी का टेस्‍ट मैचों में प्रदर्शन
कुल टेस्‍ट मैच – 64
कुल पारियां – 122
कुल व‍िकेट-229
इकोनाॅकी रेट3.31
स्‍ट्राइक रेट – 50.2
गेंदबाजी औसत- 27.71
एक पारी में सवश्रेष्‍ठ प्रदर्शन- 6/56 (56 रन देकर 6 विकेट)।
एक मैच में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन- 9/118 (118 रन देकर 9 विकेट)
पारी में पांच या अधिक विकेट- 6 बार।
एक पारी में चार विकेट- 12 बार।
बल्‍लेबाजी में कुल रन बनाए- 750 रन।
एक पारी में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर- 56 नाबाद ।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *