Gold Silver Price: इस सप्‍ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में रही गिरावट, इतने कम हुए रेट

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 1 Nov, 2026 at 04:58 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: इस सप्‍ताह (26 अक्‍टूबर से 1 नवंबर) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इस सप्‍ताह एक दिन को छोड़ सभी दिन सोने और चांदी के भाव गिरे। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस सप्‍ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 1656 रुपये कम हुई। इसी तरह चांदी की कीमत 13,135 रुपये घटी। अक्‍टूबर माह 24 कैरेट सोने का मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 7834 रुपये की कमी हुई। चांदी की कीमत इस माह 39091 रुपये घटी।

त्‍योहारी सीजन में गिरीं सोने-चांदी की कीमतें

त्‍योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन इसमेंं लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की कीमतों पर वैश्‍वि‍क बाजार में उतार चढ़ाव का असर पड़ा है। इस सप्‍ताह सोने और चांदी की कीमत में 28 अक्‍टूबर को उछाल आया था, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट दर्ज की गई।

सोने की सभी क्‍वालिटी की कीमतें घटीं

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, इस सप्‍ताह 24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते 22 कैरेट सोने की कीमत में 1517 रुपये की कमी हुई। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत में 1242 रुपये और 14 कैरेट सोने की कीमत में 968 रुपये की कमी हुई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: रिलायंस का तिमाही में शानदार प्रदर्शन, रिकार्ड ₹29,550 करोड़ का मुनाफा

इस सप्‍ताह किस दिन कितना रहा भाव
तिथि24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)14 कैरेट (प्र‍ति 10 ग्राम)चांदी 999 (प्रति किलो)
26 अक्‍टूबर1,41,710 रुपये1,29,806 रुपये1,06,283 रुपये82,900 रुपये1,94,479 रुपये।
27 अक्‍टूबर1,41,431 रुपये1,29,551 रुपये1,06,073 रुपये82,737 रुपये1,92,499 रुपये।
28 अक्‍टूबर 1,42,707 रुपये1,30,720 रुपये 1,07,030 रुपये83,484 रुपये1,93,442 रुपये।
29 अक्‍टूबर 1,42,255 रुपये1,30,306 रुपये1,06,691 रुपये83,219 रुपये1,90,478 रुपये।
30 अक्‍टूबर1,40,054 रुपये1,28,289 रुपये1,05,041 रुपये81,932 रुपये1,81,344 रुपये।
31 अक्‍टूबर अवकाश अवकाश अवकाश अवकाश अवकाश

(आंकड़े सोर्स IBJA)

अक्‍टूबर में सोने और चांदी की कीमतों में कितना अंतर आया
कैरेट 30 सितंबर 2026 को कीमत30 अक्‍टूबर 2026 को कीमतअंतर
24 कैरेट (Gold 999)1,47,888 रुपये प्रति 10 ग्राम1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम– 7834 रुपये।
22 कैरेट (Gold 916)1,35,465 रुपये प्रति 10 ग्राम1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम– 7176 रुपये।
18 कैरेट (Gold 750)110916 रुपये प्रति 10 ग्राम1,05,041 रुपये व्रति 10 ग्राम– 5875 रुपये।
14 कैरेट (Gold 585)86,515 रुपये प्रति 10 ग्राम81,932 रुपये प्रति 10 ग्राम– 4583 रुपये।
चांदी (Silver 999)2,20,435 रुपये प्रति किलो1,81,344 रुपये प्रति किलो– 39091 रुपये।

(आंकड़ा सोर्स IBJA)

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के ये हैं प्रमुख कारण
  • वैश्‍वि‍क बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर भारतीय सराफा बाजार पर भी हाे रहा है।
  • अमेरिकी डॉलर और बॉन्‍ड्स की स्‍थ‍िति मजबूत हुई है। इसका ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।
  • : पिछले कुछ माह में सोने और चांदी की कीमतों में काफी वृद्धि हुई और इस कारण लोग इनकी खरीदारी से दूर हो गए। इससे सोने-चांदी की खरीदारी अी अपेक्षा इनकी बिकवाली अधिक हुई। खासकर त्‍योहारी सीजन से पहले सोने व चांदी की कीमतें ऊंंची हो गई थी। इससे त्‍योहारी सीजन में इनकी खरीदारी मंद रही।
  • सोने-चांदी के बड़े निवेशकों का इनकी खरीदरी की अपेक्षा बिकवाली पर रही। इससे सोने-चांदी की सराफा बाजार में स्थिति कमजोर रही।
  • चांदी का उद्योगों में भी उपयोग होता है। कीमतें ऊंची हाेने के कारण चांदी की औद्योगिक मांग कम हुई है। इससे इस कारण भी चांदी की कीमतों में गिरावट रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *