सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Ramlila: पानीपत के इंसार बाजार में ऐतिहासिक डॉ. भगवान दास वाली श्री बाल सायंकालीीन रामलीला समिति का ध्वजारोहण समारोह हुआ। इसके साथ ही समिति द्वारा आयोजित 55वें वार्षिक रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा किए गए जय श्रीराम के घोष से पूरा वातावरण गूंंज उठा।
विधिवत पूजा-अर्चना में पूजा-अर्चना से हुई समारोह का शुभारंभ
इंसार बाजार में डॉ. भगवान दास क्लीनिक के पास आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वजारोहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए रामलीला महोत्सव के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना की।

ये लोग हुए खासतौर पर रहे मौजूद
ध्वजारोहण समारोह में सुनीत खुंगर, विवेक कत्याल, सतीश अघी, हरीश कटारिया ,महेश नारंग, बिन्नी अरोडा, काकू बजाज, लकी दुआ, पुनीत कौशल, जतिन चावला एवं तिलक बरेजा, सुरेश आर्य ने विशेष रूप से मौजूद थे। समिति के महासचिव हरीश अरोड़ा ने बताया कि 55वें वार्षिक रामलीला महोत्सव का आयोजन शुुरूहो गया। समिति द्वारा वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र मिड्ढा, सरपरस्त मंगल सैन सिक्का, जय भगवान, उपप्रधान डॉ. पुनीत कौशल, महासचिव हरीश अरोड़ा, सचिव विपिन तलवार, कोषाध्यक्ष नीलम मिड्ढा, नीरज विज, महेश नारंग, कपिल वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

12 अक्टूबर को श्री राम बारात
समारोह के दौरान समिति पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों एवं नगरवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।
समिति की ओर से आगामी 12 अक्टूबर को श्रीराम बारात, 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव तथा 21 अक्टूबर को भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

