सटीक समाचार, चंडीगढ़। Haryana Congress Protest: हरियाणा के कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ में राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदशर्नकारियों ने कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई और उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इस बीच, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों के चेहरे और आंंखों को निशाना बनाकर पानी की बौछार की गई।
हरियाणा कांग्रेस का राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन (Congress Protest)
बता दें कि कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में चुनाव कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन (Congress Protest) किया। चंडीगढ़ में भी हरियाणा कांग्रेस की ओर से राज्य मुख्य निवार्चन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
Haryana Congress Protest को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई
प्रदर्शनकारियों को कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने और बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों पर पानी कर बौछार कर उनको आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। पानी की तेज बौछार की चपेट में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आ गए।

हरियाणा कांग्रेस ने कहा- शांतिपूर्ण था प्रदर्शन
हरियाणा कांग्रेस द्वारा बयान में कहा गया है कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनको निशाना बनाया गया। उनको निशाना बनाकर पानी की तेज बौछार की गई। इससे कई लोगों को चोट लगी है।
यह समाचार भी पढ़िये: Insurance: हेल्थ और मोटर बीमा में एजेंट कमीशन घटाने की तैयारी, क्या IRDAI के प्रस्ताव का ग्राहकों को मिलेगा लाभ
दीपेंद्र हुड्डा का पोस्ट- पुलिस ने सीधे चेहरे और आंंखों को बनाया निशाना
बाद में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उनको और अन्य प्रदर्शनकारियों के चेहरे और आंखाें को निशाना बनाकर पानी की तेज बौछार की गई। दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर किए गए पोस्ट में फोटो और वीडियो भी डाला है।
उन्होंंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘ यह तानाशाही की हद है। उन्होंने (पुलिस ने) सीधे चेहरे और आंखों को निशाना बनाकर वॉटर कैनन से हमला (पानी की बौछार) किया। पानी की बौछार से मेरी लाल हुईं आंखें इस बर्बरता का सुबूत हैं।
हम इसी देश के नागरिक, कोई अपराधी नहीं : दीपेंद्र
दीपेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम भी इसी देश के नागरिक हैंं, कोई अपराधी नहीं। क्या शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वालों पर इस तरह चेहरे पर सीधा हमला किया जाना चाहिए?’ उन्होंंने लिखा, चाहे पानी की बौछार हो या पुलिस की बैरिकेडिंग, हम लोगों के वोट चोरी करनेवालों से जवाब मांगेंगे और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा लेकर रहेंगे।

