सिंगापुर एयरलाइंंस बनी World No 1, कतर एयरवेज को पछाड़ा, एयर इंडिया से है खासा नाता

सिंगापुर एयरलाइंस को वर्ल्‍ड रैकिंग में नंबर एक स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। (फाइल फोटो क्रेडिट द हिंदू )
सिंगापुर एयरलाइंस को वर्ल्‍ड रैकिंग में नंबर एक स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। (फाइल फोटो क्रेडिट द हिंदू )
Last Updated: 21 Sep, 2026 at 11:22 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। World No 1 Airlines: सिंगापुर एयरलाइंंस (Singapore Airlines) विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ एयरलाइंस (World No 1) बन गई है। उसने पिछले साल के नंबर वन कतर एयरवेज को पछाड़ा है। सिंगापुर एयरलाइंस भारत में एयर इंडिया के सहयोग से विस्‍तारा एयरलाइंस के नाम से सेवा देती थी। बाद में विस्‍तारा का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया। वैसे इसमें सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है। नई विश्‍व रैंकिंग में एयर इंडिया की स्थिति में भी सुधार हुआ है।

स्‍काईट्रैक्‍स के सालाना ‘वर्ल्‍ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026’ की घोषणा

स्‍काईट्रैक्‍स के सालाना ‘ वर्ल्‍ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026’ (World Airline Award 2026) की घोषणा की गई। इसमें पिछले साल नंबर दो पर रही सिंगापुर एयरलाइंंस पहले नंबर पर आ गई। पिछले साल की टॉपर एयरलाइंस कतर एयरवेज इस बार नंबर दो पर आ गई।

बता दें कि यह रैकिंग सितंबर 2025 से अगस्‍त 2026 के बीच यात्रियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर दी जाती है। इस रैकिंग प्रक्रिया में विश्‍व की करीब 300 एयरलाइंस शामिल की गईंं।

एयर इंडिया दक्षिण एशि‍या में नंबर एक

भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो को इस साल की वर्ल्‍ड रैंकिंग में झटका लगा है और वह 39वें स्‍थान से खिसक कर 61वें पोजिशन पर आ गई है। एयर इंडिया ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। वह 57वें पोजिशन पर पहुंच गई है और उसने अपनी रै‍किंंग में 27 स्‍थानों का सुधार किया है। एयर इंडिया को दक्षिण एशिया का नंबर वन एयरलाइंस का दर्जा मिला है।

कैथे पेस‍िफिक को तीसरा और ऑल निप्‍पाॅन एयरवेज को चौथा स्‍थान मिला है

नई वर्ल्‍ड रैंकिंग में कैथे पैसिफिक एयरलाइंस को तीसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। इसके अलावा जापान की ऑल निप्‍पॉन एयरवेज (ANA) चौथे पोजिशन और टर्किश एयरलाइंस पांचवे स्‍थान पर रही है। एएनए पिछले साल पांचवें और टर्किश एयरलाइंस छठे स्‍थान पर थी। छठे स्‍थान पर एमिरेट्स रही है। वह पिछले साल चौथे स्‍थान पर रही थी।

यह समाचार भी पढ़िये: T20 Team India : मिडिल आर्डर पर ध्‍यान नहीं, विश्‍वकप के बाद जारी है फ्लाॅप शो, तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सवाल

एयर फ्रांस सातवें स्‍थान पर रही

इनके अलावा एयर फ्रांस को सातवां और हैनान एयरलाइंस को आठवां स्‍थान दिया गया है। जापान एयरलाइंस को नौवीं और कोरियन एयर को 10वीं पाेजिशन दी गई है।

यह है वर्ल्‍ड एयरलाइन रैंकिंग –

  1. सिंगापुर एयरलाइंंस (Singapore Airlines)।
  2. कतर एयरवेज (Qatar Airways)।
  3. कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) ।
  4. ऑल निप्‍पॉन एयरवेज (All Nippon Airways)।
  5. एमिरेट्स (Emirates)।
  6. एयर फ्रांस (Air France)।
  7. हैनान एयरलाइंस (Hainan Airliance)।
  8. टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines)।
  9. जापान एयरलाइंस (Japan Airlines)।
  10. कोरियन एयर (Korean Air)।

जानें दक्षिण एशियाई एयरलाइंस की है रैकिंग

  1. एयर इंडिया।
  2. इंडिगो।
  3. अकासा एयर।
  4. एयर इंडिया एक्‍सप्रेस।
  5. श्रीलंका एयरलाइंस।
  6. स्‍पाइसजेट।
  7. बियाॅन्‍ड।
  8. विमान बांग्‍लादेश एयरलाइंस।
  9. पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस।
  10. मालदीवियन एयरलाइंस।

यह समाचार भी पढ़िये: Indigo Fare Hike : इंडिगो ने यात्रियों को दिया झटका, घरेलू उड़ानों के लिए किराया और शुल्‍क में की वृद्धि

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *