Punjab: सीएम भगवंत मान ने कहा- विदेश में छिपे गैंगस्‍टर बच नहीं सकते, कानून के शिकंजे में लाएंगे

मोल्दोवा सरकार की ओर से प्राप्‍त सम्मान चिह्न को एस्कॉर्ट टीम ने पंजाब के डीजीपी , एडीजीपी एजीटीएफ और आइजीपी ओएफटीईसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
मोल्दोवा सरकार की ओर से प्राप्‍त सम्मान चिह्न को एस्कॉर्ट टीम ने पंजाब के डीजीपी , एडीजीपी एजीटीएफ और आइजीपी ओएफटीईसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
Last Updated: 15 Sep, 2026 at 12:56 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के मुख्‍यमंंत्री भगवंत मान ने कहा कि विदेश में छिपे गैंगस्‍टर बच नहीं सकते। वह भले कितना भी दौड़ लें, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेंगे। राज्‍य सरकार गैंगस्‍टरों और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। पंजाब के विपक्षी दलों को को इस पर कोई दृष्टिकोण पेश करना चाहिए, लेकिन वे हर दुखद घटना पर ‘गिद्धों वाली राजनीति’ कर रहे हैं।

सीएम बोले – पंजाब से नशे की सप्‍लाई 80 प्रतिशत तक खत्‍म किया

मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने बताया कि जनवरी से अब तक 10 गैंगस्टरों को विदेश से पंजाब वापस लाया गया है। पंजाब सरकार की सख्ती के बाद पाकिस्तान से आने वाले लगभग 80 प्रतिशत नशे की तस्‍करी धंधा खत्म कर दिया गया है। सरकार अब गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हो रही नशों की सप्लाई पर शिकंजा कसेगी।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की रक्षा कर ले तो पंजाब में नशों की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। भगवंत मान ने कहा, ‘ गैंगस्टरों को पालने वाली कांग्रेस और अकाली दल को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा , मैं विपक्षी पार्टियों को अपनी ‘गंदी राजनीति’ बंद करके लोगों के सामने पंजाब के लिए दृष्टिकोण पेश करने का न्योता देता हूं।

‘ विपक्ष गिद्धों वाली राजनीति न करे’

भगवंत मान ने कहा, ‘जब आपके पास कोई मुद्दा नहीं होता तो आप हर दुखद घटना पर राजनीति करने लग जाते हैं। ये लोग सेवा की राजनीति नहीं है, यह गिद्धों वाली राजनीति है। पंजाब इस घटिया राजनीति से बेहतर का हकदार है।’

उन्‍होंने कहा कि पंजाब सिर्फ एक सीमावर्ती राज्य नहीं है बल्कि देश का प्रवेश द्वार (गेटवे) और भारत का गहना है। कुछ इक्का-दुक्का घटनाओं के नजरिए से पूरे राज्य को चित्रित करने की कोई भी कोशिश पंजाब और इसके लोगों को बदनाम करने की जानबूझकर की गई कोशिश है।”

भगोड़े अमृतपाल सिंह की माल्‍दोवा गणराज्‍य से गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस को बधाई दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोल्दोवा गणराज्य से भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम के हवालगी (सौंपा जाना) में सफलता हासिल करने वाली एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली पंजाब पुलिस टीम को बधाई दी

राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था पूरी तरह कायम

उन्‍होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम है और उनकी सरकार राज्य में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह समाचार भी पढ‍़ि‍ये : Hockey: पंजाब में हॉकी एशियाई चैंपियनशिप ट्राॅफी 2026 के लिए व्‍यापक तैयारी, भगवंत मान ने जारी किया लोगो

पुलिस अधिकारियों की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विदेश से अपनी गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों, अपराधियों और उनके आकाओं के लिए स्पष्ट संदेश है कि पंजाब पुलिस सीमा पार जाकर भी उनका पीछा करेगी और उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।

कहा- विभिन्‍न एजेंसियों का तालमेल महत्‍वपूर्ण हथियार

उन्होंने एजीटीएफ, ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी), पंजाब पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में सामने आया है।

माल्‍दोवा सरकार से प्राप्‍त सम्‍मान चिह्न मुख्‍यमंत्री को सौंपा

मोल्दोवा के हालिया दौरे के दौरान पंजाब पुलिस के प्रतिनिधिमंडल को बेहतर तालमेल और सहयोग के लिए मोल्दोवा सरकार की ओर से एक सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। इस सहयोग के कारण ही मोल्दोवा से किसी भगोड़े अपराधी का पहली बार हवालगी संभव हो सका। पंजाब पुलिस की एस्कॉर्ट टीम ने डीजीपी पंजाब, एडीजीपी एजीटीएफ और आईजीपी ओएफटीईसी के साथ मिलकर यह सम्मान चिह्न मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा।

अब तक गैंगस्‍टरों के खिलाफ कार्रवाई

  • मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने 1.24 लाख गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
  • इस दौरान 1170 हथियार, 15 हथगोले बरामद किए गए।
  • भगवंत मान के अनुसार, 2022 से अब तक 858.26 किलो हेरोइन, 480.26 किलो अफीम, 3056.85 ग्राम सोना और 1.28 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।
  • पंजाब पुलिस द्वारा दूसरे देशों से 18 गैंगस्टरों को डिपोर्ट करवाया गया है।
  • अब तक 1,234 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाया गया है।
  • नशा तस्करों के खिलाफ 60,582 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 366 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
  • पंजाब पुलिस को हाईटेक एंटी-ड्रोन प्रणालियों से लैस किया गया है तथा 1.5 लाख लोगों की भागीदारी वाली ग्रामीण रक्षा समितियों का गठन किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *