सटीक समाचार, पानीपत। Panipat BJP: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पानीपत में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को मनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला में एक महीने तक चलने वाले भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
पीएम मोदी का 25 साल का लोकसेवक के रूप में सफर बेदाग : सुशील राणा
कार्यशाला का आयोजन वार्ड नंबर 12 में बैबल रोड भारत नगर शिव मंदिर धर्मशाला में किया गया। कुरुक्षेत्र भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि हमें भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष बेदाग़ सफर पूरा होने के अवसर तथा उनके जन्मदिन के अवसर को पूरी लगन व उत्साह से मनाना चाहिए।

सुशील राणा ने कहा ये गौरव की बात है कि 25 वर्ष लोकसेवा मे रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भष्टाचार का आरोप नहीं है और उनका कार्यकाल बेदाग़ है। में इस अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कार्यशाला के आरंभ में भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए गए। वन्देमातरम का गायन भी हुआ।
यह समाचार भी पढ़िये: Hockey: पंजाब में हॉकी एशियाई चैंपियनशिप ट्राॅफी 2026 के लिए व्यापक तैयारी, भगवंत मान ने जारी किया लोगो
मुख्य वक्ता सुशील राणा का भाजपा के काला आंंब मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार व मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा ने स्वागत किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण मे विश्वास दिलाया कि काला आंंब मंडल सभी कार्यक्रमों मे प्रथम स्थान पर रहेगा।
कार्यकर्ता अभियान के तहत पीएम मोदी के कार्यों के बारे में करें चर्चा : हरपाल ढांडा
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हमेशा हर अभियान मे अव्वल रही है। इस अभियान मे भी सभी कार्यकर्ता अपनी विधानसभा को प्रथम स्थान पर ही लेकर आएंगे। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सिर दुनिया मे ऊंचा किया है। इस अभियान के माध्यम हमें लोगों के बीच जाकर उनके किए कार्यों की चर्चा करनी चाहिए।

मोदी का कार्यकाल बेमिसाल : ईशकुमार राणा
ईश कुमार राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ाया, अब ब्रिक्स सम्मेलन की शानदार मेजबानी कर भारत का रुतबा दुनिया में बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बेदाग़ व बेमिसाल रहा।
उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व लोक सेवा के शानदार व निष्कलंक पुरे होने के सभी कार्यक्रमों मे प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक गोयल ने किया। कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ राजबीर आर्य ने भी संबोधित किया।
ये लाेग प्रमुख रूप से रहे मौजूद
कार्यशाला मे सुमित गर्ग, कृष्ण आर्य, पार्षद सोनू संधू, काकू मलिक, पवन धीमान, कृष्ण मलिक, मेहर चंद जांगड़ा, कपिल राणा, मास्टर जसमेर फोर, प्रवीण सैनी, संदीप सांगवान, जिला प्रधान संदीप कश्यप, राजू पहलवान, सुभाष निंबरी, बिल्लू सरपंच, प्रमोद मलिक, अमित मास्टर, रामू गुज्जर, अजयपाल, बाबू राम, रोहतास, कोमल शर्मा, निधि, सविता शर्मा, अंजली धीमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कब से कब तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर इस अभियान की शुरूआत होगी।
- यह अभियान एक महीने तक चलेगा, अर्थात इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम होंगे।
- 17 सितंबर को रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों से इसकी शुरूआत होगी।
- इस अभियान के तहत देशभर में जन कल्याणकारी योजनाओं के शिविर, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
