Haryana BJP: अर्चना गुप्‍ता के हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष के रूप में 100 दिन पूरे, नवाचार और प्रतिबद्धता से सशक्‍त नेतृत्‍व

हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ.अर्चना गुप्‍ता। (फाइल फोटो)
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ.अर्चना गुप्‍ता। (फाइल फोटो)
Last Updated: 10 Sep, 2026 at 07:43 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Haryana BJP : हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान नवाचार और प्रतिबद्धता से उन्‍होंंने राज्‍य में पार्टी काे सशक्‍त नेतृत्‍व का भान कराया। अपनी लगातार सक्रियता से पार्टी को नई गति देकर किसी महिला काे प्रदेश अध्‍यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लेकर पैदा आशंकाओं और शंकाओं को इस अवधि में उन्‍होंने दूर किया।

प्रदेश भाजपा की दूसरी महिला अध्‍यक्ष हैं डॉ. अर्चना गुप्‍ता

बता दें कि डॉ. अर्चना गुप्‍ता हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। मई के अंत में में भाजपा केंद्रीय नेतृत्‍व ने 43 वर्षों के इतिहास में दूसरी बार किसी महिला को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी थी। 1980 में पार्टी की स्थापना के समय डॉ. कमला वर्मा को पार्टी की प्रदेश प्रधान बनाया था। इसके बाद पिछले 28 मई को डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया।

महिला नेतृत्‍व को लेकर जताई गई शंकाओं को अपनी कार्यशैली को दूर किया

डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने 3 जून को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। किसी महिला के इस दायित्‍व को ठीक से निभा पाने को लेकर संशय भी व्यक्त किए गए, लेकिन उनकी सक्रियता और कार्यशैली ने इन शंकाओं दूर कर दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि 1990 के दशक से किसी भी नेतृत्वकर्ता के शुरुआती 100 दिनों के कामकाज का आकलन करने की परंपरा रही है। यदि इस कसौटी पर देखा जाए, तो डॉ. अर्चना गुप्ता अपने पहले 100 दिनों में शत-प्रतिशत सफल सिद्ध हुई हैं।

संगठन को हर कार्य में प्रथम स्‍थान पर लाना पसंद है : डॉ. अर्चना गुप्‍ता

डॉ. अर्चना गुप्ता कहती हैं कि ‘मुझे संगठन को हर कार्य में प्रथम स्थान पर लाना पसंद है, दूसरे पर नहीं।’ कार्यकर्ताओं के लिए सदैव सुलभ रहना प्राथमिकता है। मेरा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करना और सबको साथ लेकर चलना मूलमंत्र है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO Payment Solutions New Service: अब विदेश से पैसा झट होगा अकाउंट में, जियो पेमेंट सॉल्‍यूशंस ने शुरू की नई सर्विस

सबसे अहम बात है कि उनका मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्‍य प्रदेश नेताओं के साथ बेहतर तालमेल दिखा है। पानीपत के भाजपा नेताओं का कहना है कि डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने पद संभालने के बाद से एक भी दिन विश्राम किए बिना संगठन के कार्यों को गति दी है। वह निरंतर बैठकें ले रही हैं और कार्यक्रमों का स्वयं फीडबैक भी प्राप्त कर रही हैं।


भाजपा नेताओं के अनुसार उनकी प्रमुख उपलब्धियां एवं संगठनात्मक नवाचार ये रहे –

  • आत्मीयता का प्रतीक ‘टिफिन बैठक’: संगठन को जोड़ने के लिए उन्होंने प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को ‘टिफिन बैठक’ की अनूठी पहल शुरू की है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए वह स्वयं अपने घर से टिफिन लेकर इन बैठकों में पहुंचती हैं। इससे कार्यकर्ताओं में आत्मीयता बढ़ने के साथ-साथ सांगठनिक कार्यों की प्रभावी समीक्षा भी हो रही है।
  • सभी बूथों पर ‘मन की बात’ सुनने और उसे ‘सरल ऐप’ पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
  • संस्थागत बैठकें एवं सांस्कृतिक सम्मान: प्रदेश स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक मासिक बैठकों के आयोजन को नियमित किया है। इससे कार्यकर्ता अपडेट रहते हैं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन माटी के कलश को पूरे मान-सम्मान के साथ शक्ति केंद्रों के मंदिरों में स्थापित कराया।
  • अगस्त माह में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सफल ‘तिरंगा यात्राओं’ का आयोजन किया गया। कई यात्राओं में स्वयं सहभागिता की। 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन।
  • संतुलित टीम और व्यापक जनसंपर्क: प्रदेश स्तर की नई टीम का गठन करते समय बिना किसी दबाव के महिला सशक्तीकरण, युवा जोश और अनुभवी नेताओं के अद्भुत मिश्रण से संतुलित टीम बनाई।
  • युवाओं और प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव: देश के भविष्य ‘जेन-जी’ (Gen Z) और ‘अल्फा जी’ (Gen Alpha) से संवाद स्थापित करने के लिए उन्होंने कई कॉलेजों और अकादमियों का दौरा किया। युवाओं की समस्याओं व राष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा की। हाल ही में अपनी ब्रिटेन की निजी यात्रा के दौरान भी उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से संवाद किया और देश के बढ़ते गौरव की जानकारी देते हुए राष्ट्रहित में सुझाव आमंत्रित किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *