Punjab T20 League New Match: बारिश से बाधित मैच में बठिंडा रॉयल्‍स की जीत, जालंधर ने लुधियाना को हराया

शेर ए पंजाब टी20 लीग में उदय सराहन ने बठिंडा रॉयल्‍स और प्रभसिमरन सिंह ने जालंधर वारियर्स को शानदार बल्‍लेबाजी से जीत दिलाई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया )
शेर ए पंजाब टी20 लीग में उदय सराहन ने बठिंडा रॉयल्‍स और प्रभसिमरन सिंह ने जालंधर वारियर्स को शानदार बल्‍लेबाजी से जीत दिलाई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया )
Last Updated: 4 Sep, 2026 at 11:23 PM by Sunil Kumar Jha

बठिंडा रॉयल्‍स ने अमृतसर सूरमास को आठ विकेट और जालंधर वारियर्स ने लुधियाना लॉयन्‍स को सात विकेट से हराया

सटीक समाचार, मोहाली। Sher E Punjab T20 League New Match: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 4 सितंबर को खेले गए मैचों में बठिंडा रॉयल्‍स और जालंधर वारियर्स की टीमों को जीत मिली। पहले मैच में बठिंडा रॉयल्‍स की टीम ने अमृतसर सूरमास को आठ विकेट हरा दिया। बारिश के कारण इस मैच को 11-11 ओवरों का कर दिया गया था। अमृतसर वारियर्स ने सात विकेट खोकर 105 रन बनाए। बठिंंडा रॉयल्‍स ने 7.5 ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया।

लुधियाना लॉयन्‍स के 167 रन के जवाब में जालंधर वारियर्स ने 15.5 ओवर में 173 रन बनाए

दूसरे मैच में जालंधर वारियर्स ने लुधियाना लाॅयन्‍स को सात विकेट से हरा दिया। लुधियाना लाॅयन्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए थे और जालंधर वारिययर्स ने तीन विकेट पर 173 रन बनाकर मैच लिया।

अमृतसर सूरमास Vs बठिंडा रॉयल्‍स

आज के मैच में अमृ‍तसर सूरमास की टीम की ओर से अभिषेक शर्मा नहीं खेले और उनकी जगह नमन धीर ने कप्‍तानी की। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा और अंपायरों ने इसे 11-11 ओवरों का कर दिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अमृतसर सूरमास की टीम ने 11 ओवरों में सात विकेट खोकर 105 रन बनाए। अभय चौधरी ने 21 गेंदाें पर 36 रन और राहुल कुमार ने 12 गेंदे खेलकर 25 रन बनाए।

बठिंडा रॉयल्‍स के कप्‍तान उदय सहारन ने 20 गेंदों पर 60 रन बनाए

डकवर्थ लुईस नियम के तहत बठिंडा रॉयल्‍स की टीम को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्‍य मिला। बठिंडा रॉयल्‍स ने दो विकेट के नुकसान पर 7.5 ओवर में 108 बनाकर मैच जीत लिया। बठिंडा रॉयल्‍स के कप्तान उदय सहारन ने 20 गेंदों 60 रन बनाए। उन्‍होंंने अपनी पारी में छह छक्‍के और पांच चौके लगाए। हरनूर सिंह 15 गेंदों पर 29 बनाकर नाबाद रहे। बठिंडा रॉयल्‍स ने 7.5 ओवर में 108 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संक्षिप्‍त स्‍काेर-

  • अमृतसर सूरमास – 11 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 105 रन। (अभय चौधरी – 21 गेंद खेल 36 रन, राहुल कुमार -12 गेंद पर 25 रन। )
  • बठिंडा रॉयल्‍स – 7.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 108 रन। (उदय सहारन- 20 गेंद पर 60 रन, हरनूर सिंह 15 गेंद पर 29 रन नाबाद)
  • मैच का परिणाम – बठिंडा रॉयल्‍स की 8 विकेट से जीत।

लुधियाना लॉयन्‍स Vs जालंधर वारियर्स

इस मैच में जालंधर वारियर्स के कप्‍तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लुधियाना लॉयन्‍स की टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 12 रन के स्‍कोर पर ही गिर गया। इसके बाद भी लुधियाना लॉयन्‍स के विकेट लगातार गिरते रहे। छह ओवरों की समाप्ति पर उसका स्‍काेर 40 रन पर चार विकेट हो गया था। 110 रनों पर टीम के सात विकेट गिर चुके थे।

लुधियाना लॉयन्‍स के माधव पथानिया ने 32 गेंदों पर 72 रन बनाए

लुधियाना लॉयन्‍स ने माधव पथानिया की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। माधव ने 32 गेंदों पर 72 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंंने छह छक्‍के और पांच चौके लगाए। उनके अतिरिक्‍त अभिजीत गर्ग ने 33 रन बनाए।

जालंधर वारियर्स को शुरूआत में अर्शदीप सिंह ने दो झटके दिए

जवाब में बल्‍लेबाजी करने उतरी जालंधर वारियर्स का पहला विकेट 5 रन पर ही गिर गया। अर्शदीप सिंह ने विश्‍वनाथ सिंह को तीन रन के निजी स्‍कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद ,अर्शदीप ने वारियर्स की टीम को एक और झटका दिया। उन्‍होंंने हरजास सिंह काे 15 रन के निजी स्‍कोर पर आउट कर दिया। उस समय टीम का स्‍कोर 26 रन था। टीम का तीसरा विकेट 66 रन पर गिरा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Sher E PunjabT20 League New: जालंधर वारियर्स की रोमांचक विजय तो मोहाली किंग्‍स को मिली आसान जीत

प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए

टीम के कप्‍तान प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाले रखा। प्रभसिमरन ने शुरूआत में थोड़ी संभलकर बल्‍लेबाजी, लेकिन बाद में अपने रंग में नजर आए। प्रभसिमरन ने इस दौरान अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

बता दें कि प्रभसिमरन ने इससे पहले के दो मैचों में शतक लगाया था। जालंधर वारियर्स की टीम ने 15.5 ओवरों में 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रभसिमरन सिंह 39 गेंदों पर 90 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्‍होंंने अपनी पारी में छह छक्‍के और सात चौके लगाए। उनके साथ आर्यन यादव 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

संक्षिप्‍त स्‍कोर

  • लुधियाना लाॅयन्‍स – 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन। (माधव पथानिया – 32 गेंदों पर 72 रन, अभिजीत गर्ग – 30 गेंदों पर 33 रन)।
  • जालंधर वारियर्स – 15.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर 173 रन। (प्रभसिमरन सिंह – 39 गेंदों पर 90 रन, आर्यन यादव 25 गेंदाें पर 27 रन। )
  • मैच का परिणाम– जालंधर वारियर्स की सात विकेट से जीत।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *