Sher E Punjab T20 New Update: शेर ए पंजाब T20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में रनों की बारिश, 258 रन बनाकर भी हार गए अमृतसर सूरमाज, मोहाली किंग्‍स की जीत

शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में मोहाली किंग्‍स के अनमोलप्रीत सिंह की पारी अमृतसर सूरमाज के कप्‍लान अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर भारी पड़ी। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में मोहाली किंग्‍स के अनमोलप्रीत सिंह की पारी अमृतसर सूरमाज के कप्‍लान अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर भारी पड़ी। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 31 Aug, 2026 at 02:55 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मोहाली। Sher E Punjab T20 Cricket League New Update: यहां पीसीए स्‍टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में बल्‍लेबाजों की मौज रही और रनों कर बारिश हुई। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा की कप्‍तानी पारी के बावजूद अमृतसर सूरमाज (Amritsar Soormas) टीम को निराशा हाथ लगी। 258 के विशाल स्‍कोर के बावजूद उसे मोहाली किंग्‍स ने पांच विकेट से हरा दिया।

अभिषेक शर्मा की 26 गेंदों पर 77 रन की पारी, अनमोलप्रीत ने 51 गेंदों पर 133 रन बनाए

मोहाली किंग्‍स के कप्‍तान रमनदीप सिं‍ह ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमृतसर सूरमाज ने पहले बल्‍लेबाजी शुरू की तो अभिषेक शर्मा पूरे रंग में नजर आए। उनके साथ ओपनिंग करने आए विकेटकीपर बल्‍लेबाज सहज धवन भी पूरे आक्रमक अंदाज में थे। अभिषेक ने 26 गेंदों पर 77 रन बनाए। सहज धवन ने 18 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। अमृतसर सूरमाज की टीम 19.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

प्रारंभिक झटके के बावजूद मोहाली किंग्‍स ने तीन गेंद रहते मैच पांच विकेट से जीता

जवाब में मोहाली किंग्‍स की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। उसका पहला विकेट पहले ओवर में गिर गया और उस समय टीम का स्‍कोर सिर्फ सात रन था। इसके बाद टीम की बल्‍लेबाजी अच्‍छी चल रही थी कि 69 रन के स्‍काेर पर उसे दो झटके लगे और दो बल्‍लेबाल आउट हो गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने मोर्चा संभाला।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab T20 Cricket League New : शेर-ए-पंजाब T20 क्रिकेट लीग का रंगारंग शुभारंभ, छह टीमें के बीच होंगे 27 मैच

अनमोलप्रीत ने 51 गेंदों पर 133 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्‍तान रमनजीत सिंह ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। रमनदीप 40 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहाली किंग्‍स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 262 रन बनाए और मैच पांच विकेट से जीत लिया।

दोनों टीमों का संक्षिप्‍त स्‍कोर कार्ड –

अमृतसर सूरमाज – 19.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट। अभिषेक शर्मा- 26 गेंदों पर 77 रन (7 छक्‍के, 6 चौके) , सहज धवन- 18 गेंद पर 45 रन (2 छक्‍के, सात चौके) , नमन धीर- 22 गेंद पर 47 रन (5 छक्‍का, एक चौका)।

मोहाली किंग्‍स – 19.3 ओवर में पांच विकेट खाेकर 262 रन। अनमोलप्रीत सिंह – 51 गेंदों पर 133 रन (12 छक्‍के, 10 चौके), रमनदीप स‍िंंह- 40 गेंदों पर 69 रन (1 छक्‍का और 9 चौका)।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *