Home Loan New Update: पंजाब में सरकारी कर्मियों को बड़ी सुविधा, कम ब्‍याज पर मिलेगा 75 लाख तक का होम लोन, इतने साल में चुका सकेंगे

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को कम ब्‍याज दर पर 75 लाख रुपये तक का होम लोन मिलेगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को कम ब्‍याज दर पर 75 लाख रुपये तक का होम लोन मिलेगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 30 Aug, 2026 at 10:46 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Home Loan New Update: पंजाब के सरकारी कर्मियों को बड़ी सुव‍िधा मिलेगी। अब उनको कम ब्‍याज दर पर 75 लाख रुपये तक का होमलोन मिलेगा। इसको चुकाने में भी आसानी होगी। कर्मचारी इसको 30 वर्ष में चुका सकेंगे। लंबी अवधि होने के कारण होमलोन की ईएमआइ भी कम होगी।

पंजाब स्‍टेट कोऑपरेटिव बैंक ने शुरू की विशेष रियायती होम लोन योजना

इस बारे में पंजाब के सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव अजित बालाजी की ओर से पत्र जारी किया गया है। पंजाब के सरकारी कर्मियों को यह विशेष रियायती होम लोन योजना पंजाब स्‍टेट कोऑपररेटिव बैंक ने शुरू की है। यह लोन राज्‍य के नियमित सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निगम, बोर्ड, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और शीर्ष सहकारी संस्‍थाओं के नियमित कर्मी ले सकेंगे।

बिना प्रोसेसिंग फीस के समय से पूर्व चुका सकेंगे लोन

इस योजना के तहत पंजाब कोऑपरेटिव बैंक, चंडीगढ़ कर्मचारी के वेतन के आधार पर 75 लाख रुपये तक का होम लोन उपलब्‍ध कराएगा। इसके लिए ब्‍याज दर 7.25 प्रतिशत वार्षिेक होगी और इसकी होम लोन की री-पेमेंट की अवधि‍ 30 वर्ष तक होगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Gold Silver New Price: इस सप्‍ताह थमी सोना- चांंदी की तेजी, कीमतों में 1042 और 2738 रुपये की गिरावट

इस योजना की खास बात है कि इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। इसके साथ ही कर्मचारी बिना प्रोसेसिंग फीस दिए लोन समय से पहले चुका सकेंगे। यह होम लोन 30 साल तक अवधि या कर्मचारी को अधिकतम 70 वर्ष तक की आयु तक के लिए मिलेगा। इनमें से जो पहले होगा वह लागू होगा।

योजना के बारे में ये हैं खास बातें

  • 75 लाख रुपये तक का होम लोन मिलेगा।
  • होम लोन चुकाने की अधिकतम अवधि 30 साल होगी।
  • होम लोन की ब्‍याज दर 7.25 प्रतिशत होगी।
  • इस लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी।
  • समय से पहले लोन चुकाने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
  • सैलरी अकाउंट होने पर लोन पर 0.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। –

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *