Punjab New Update: पंजाब में 5.30 लाख बहनों को रक्‍खड़ प‍ुन्निया का तोहफा, भगवंत मान ने ‘शगुन’ के रूप में भेजे 181.50 कराेड़ रुपये

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाबा बकाला में रक्‍खड़ पुन्निया के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। (पंजाब डीपीआरओ)
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाबा बकाला में रक्‍खड़ पुन्निया के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। (पंजाब डीपीआरओ)
Published: 28 Aug, 2026 at 09:31 PM

सटीक समाचार, बाबा बकाला। Punjab New Update: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्‍य की 5.30 महिलाओं को रक्‍खड़ पुन्निया का तोहफा दिया। उन्‍होंने बाबा बकाला साहिब में आयोजित समारोह में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत इन महिलाओं के खातों में तीन महीनों की ‘शगुन’ के रूप 181.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

कहा- आंगनवाड़ी चर्करों को भी दिए जाएंगे 25 करोड़ रुपये

इस योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 70.92 लाख हो गई है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भगवंत मान ने कहा कि सरकार इस योजना के दायरे में एक करोड़ महिलाओं को लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। योजना में महिलाओं के पंजीकरण में मदद करने वाली 1.38 लाख ‘सत्कार सखियों’ को मान-भत्ते के रूप में 51 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी वर्करों को भी 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

भगवंत मान ने इस मौके की कुछ झलकियां अपने ‘एक्स’ पर साझा। उन्‍होंने लिखा, ‘बाबा बकाला साहिब से रक्खड़ पुन्निया के पवित्र दिन पर समूचे पंजाबियों को लाख-लाख बधाई। रखड़ी पर बहनों से किए वादे को पूरा करते हुए आज ‘सत्कार योजना’ के तहत 5.30 लाख महिलाओं के खातों में 181.50 करोड़ रुपए ‘शगुन’ के रूप में भेजे गए हैं।’

रक्खड़ पुन्निया के समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आजकल के कई ‘मसंद’ धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के लिए इस मौके पर रैलियां कर रहे हैं। ये अपराधी लोग पंजाबियों को मूर्ख बनाने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पंजाबी उनकी बातों में नहीं आएंगे।

भगवंत मान ने कहा- अका‍लियों को आम आदमी की परवाह नहीं

उन्होंने कहा कि राज्य के समझदार लोगों ने उन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जो अपने सत्ता के दिनों में महलों में रहते थे और कभी आम लोगों की परवाह नहीं की। 25 साल राज करने का दावा करने वालों को लोगों ने राजनीतिक गुमनामी में भेज दिया है और अब उन्हें समिति बनाने के लिए 25 सदस्य भी नहीं मिल रहे। राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने ऐसे अहंकारी नेताओं को उनके बुरे कामों का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

उन्‍होंंन कहा कि अपने लंबे कुशासन के दौरान अकालियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने, इस घिनौने अपराध के दोषियों को बचाने और निर्दोष लोगों पर गोलीबारी करवाने का पाप किया। अकालियों ने पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कई माफियाओं को संरक्षण देने के अलावा राज्य को बेरहमी से लूटा।

उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री अकाली नेताओं का हाल-चाल पूछने के लिए फोन भी कर लें तो वे पंजाब को लूटने के लिए दिल्ली से गठजोड़ करने के सपने देखने लग जाते हैं। यह सच है कि अकाली नेताओं को हमेशा पंजाब या पंजाबियों से ज्यादा अपने हितों की चिंता होती है, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ पंजाब के लिए प्रतिबद्ध है।”

भगवंत मान ने कहा, ‘भाजपा देश के किसी भी राज्य में जीत सकती है लेकिन इसे महान गुरु साहिबान, संत-महापुरुषों, पीर-पैगंबरों और शहीदों की इस धरती से जीतने का सपना कभी नहीं देखना चाहिए। राज्य के लोग भाजपा के दोहरे चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे इसे सबक जरूर सिखाएंगे।’

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, भाखड़ा डैम, नदी के पानी और इसके हर जायज हक से वंचित करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने पंजाब के विकास को पटरी से उतारने के लिए राज्य की ग्रांटों का बनता बड़ा हिस्सा रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में से एक भी सीट नहीं मिलेगी क्योंकि लोग उन्हें उपयुक्त सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।

उन्होंने कहा, “यह बड़े गर्व की बात है कि हमारी सरकार ने हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए 7,200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद नहर सिंचाई के अधीन रकबा 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है, जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ हुआ है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *