Panipat New Update Tiranga Yatra 2026 : तिरंंगा यात्रा में दिखा उत्‍सव सा माहौल, सड़कों पर देशभक्‍तों का सैलाब

पानीपत में बुधवार को डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्‍व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसपी भूपेंंद्र सिंह सहित भारी संख्‍या में लोग शामिल हुए। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ )
पानीपत में बुधवार को डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्‍व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसपी भूपेंंद्र सिंह सहित भारी संख्‍या में लोग शामिल हुए। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ )
Published: 12 Aug, 2026 at 07:31 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Update Tiranga Yatra 2026: स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पानीपत शहर में भव्‍य तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में लोग उमड़ पड़े। यात्रा के दौरान भव्‍य दृश्‍य पेश हो रहा था और चारों ओर राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा लहरा रहा था।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्‍व डीसी ने किया, एसपी भूपेंद्र सिंह और गजेंद्र सलूजा भी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में एसपी भूपेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। स्‍थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा सहित कई प्रमुख लोगों ने भी हाथों मे राष्‍ट्रीय ध्‍वज लेकर इस भव्‍य यात्रा में शिरकत की। यात्रा लोकनिर्माण विश्राम गृह से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।

लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे

यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंजता रहा और अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे।

डीसी बोले- राष्‍ट्रीय ध्‍वज देशभक्ति की भावना का प्रतीक

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा दायित्व है कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दें। राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और कर्तव्य है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए हमें देश की सुरक्षा, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

यात्रा के दौरान जीटी रोड पार कुछ देर वाहनों को रोका गया

यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया और जीटी रोड से गुजरने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया। तिरंगे के साथ कदमताल करते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Sawan 2026 Special: शांत सहज परिवेश में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम अनुभव, घुश्‍मेश्‍वर में शिवमय हो जाता है मन-प्राण

इस अवसर पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएचओ संदीप, डीडीए बलवंत सहारण, डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, योगेश शर्मा, जीएसटी विभाग के डीईटीसी गौरव चहल, डीईटीसीई (एक्साइज) सार्थक कोहली,ई योगेश भारद्वाज, योगिंदर मान, अमित दहिया, टीआइ विनय लाठवाल भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *