Bollywood Director Arrest: 73 साल के मशहूर बॉलीवुड फिल्‍म डायरेक्‍टर शकील नूरानी 33 साल एक्‍ट्रेस के शोषण के आरोप में गिरफ्तार

मशहूर बॉलीवुड डायरेक्‍टर शकील नूरानी को एक एक्‍ट्रेस की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। ( फाइल फोटो सोशल मीडिया)
मशहूर बॉलीवुड डायरेक्‍टर शकील नूरानी को एक एक्‍ट्रेस की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। ( फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 10 Aug, 2026 at 11:14 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Bollywood Director Arrest: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍म डायरेक्‍टर शकील नूरानी को गिरफ्तार किया गया है। 73 वर्षीय नूरानी पर 33 साल की एक्ट्रेस से दुष्‍कर्म, यौन शाेषण और ब्‍लैकमेलिंग का आरोप है। एक्‍ट्रेस ने नूरानी पर नशीली दवाएं देने, यौन शोषण करने और दुष्‍कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत मे कहा गया है कि मामला 2016 का है।

एक्‍ट्रेस ने कहा- घटना 2916 में हुई थी

बता दें कि शकील नूरानी कई फिल्‍मों का निर्देशन कर चुके हैं और इनमें गोविंदा की मशहूर फिल्‍म ‘जोरू का गुलाम’ भी शामिल है। एक्‍ट्रेस ने मुंबई पुलिस काे दी शिकायत में कहा है कि उसकी नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक अवार्ड फक्‍शन में हुई थी। नूरानी ने उससे अपने आने वाले प्रोजेक्‍ट के बारे में बात की और आगे काम देने की बात कहते हुए मुलाकात करने को कहा।

एक्‍ट्रेस का आरोप – साॅफ्ट ड्रिंक में पीने पर बेहोश हो गई

एक्‍ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि बाद में वह फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पढ़ने के लिए मालवानी स्थित शकील नूरानी के घर गई। वहां नूरानी ने कोई साॅफ्ट ड्र‍िंंक पीने को दिया। इसको पीने के बाद वह (एक्‍ट्रेस) बेहोश हो गई। एक्ट्रेस ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो नूरानी ने उससे यौन शाेषण का वीडियो दिखाया। एक्‍ट्रेस के अनुसार, उन्‍होंने धमकी दी कि पुलिस का जानकारी देने या परिवार काे बताने की कोशिश की तो वह वीडियो को सर्कुलेट कर देगा।

नूरानी पर धमकाने और ब्‍लैकमेल करने का आरोप लगाया

एक्‍ट्रेस में शिकायत में कहा है कि इसी वीडियो के सहारे नूरानी उसकाे धमकाता था और उसका कई बार यौन शोषण किया। उसने आरोप लगाया कि यौन शोषण के बाद नूरानी कई बार उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी देता था।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Free UPI Payments: केंद्र सरकार ने यूपीआइ पेमेंट पर शंकाओं को किया दूर, कहा- Transaction फ्री है और आगे भी रहेगा

केस दर्ज होने के बाद 40 दिनों तक छिपा रहा

पुलिस ने इस संबंध में एफआइआर (FIR) कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जांंच के दौरान जानकारी मिली कि नूरानी सतारा के मेधा क्षेत्र में एक फार्म हाऊस में रह रहा है। मामला मालवानी पुलिस में दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि केस दर्ज होने के बाद नूरानी करीब 40 दिनों तक छिपा रहा। पुलिस ने नूरानी के बेटे के घर पर भी छापा मारा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सतारा में टेक्निकल सहायता से नूरानी का पता लगाया गया और मेधा पुलिस स्‍टेशन की टीम ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद मालवनी पुलिस नूरानी को लेकर आई। पुलिस ने नूरानी को बोरीवली हाॅॅलीडे कोर्ट में पेश कर 12 अगस्‍त तक र‍िमांड पर लिया है।

दूसरी ओर, नूरानी के वकील विकास सिंह ने टीओआइ (TOI) से बातचीत में कहा कि उनका क्‍लाइंट निर्दोष है और उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकार‍ियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

नूरानी का अभिनेता संजय दत्‍त से भी हुआ था विवाद

शकील नूरानी का अभिनेता संजय दत्‍त से भी विवाद रह चुका है। शकील ने संजय दत्‍त पर धमकाने का आरोप लगाया था और मुंबई की एक अदालत ने संजय दत्‍त के खिलाफ गैरजमानती वारंंट भी जारी किया था।

नूरानी की कुछ चर्चित फिल्‍में –

नुरानी ने 1991 से लकर वर्ष 2000 तक कई फिल्‍में बनाईं और उनका निर्देशन किया। उनकी कुछ फिल्‍में हैंं-विष्‍णुदेवा (1991), श्रीमान आशिक (1993), 1999 की फिल्‍म बड़े दिलवाला और वर्ष 2000 की गोविंदा अभिनीत जाेरू का गुलाम।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *