Udham Singh Martyrdom Day: शहीद ऊधम सिंह की जन्‍मस्‍थली सुनाम में 107 करोड़ के विकास प्रोजेक्‍ट समर्पित, भगवंत बोले- साझे प्रयास से पूरे होंंगे शहीदों के सपने

शहीदी दिवस पर शहीद ऊधम सिंह को सैल्‍यूट कर श्रद्धांजलि अर्पित करते पंजाब के सीएम भगवंत मा! (सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
शहीदी दिवस पर शहीद ऊधम सिंह को सैल्‍यूट कर श्रद्धांजलि अर्पित करते पंजाब के सीएम भगवंत मा! (सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
Last Updated: 1 Aug, 2026 at 10:28 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, सुनाम ऊधम सिंह वाला। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को उनके शहीदी दिवस (Udham Singh Martyrdom day) पर पंजाब में खास श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट समर्पित किए। इनमें संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, ट्रॉमा सेंटर, दवाओं का वेयरहाउस और ब्लड बैंक शामिल हैं। सुनाम में राज्यस्तरीय शहीदी समारोह हुआ और सीएम सहित लोगों ने महान स्वतंत्रता संग्रामी को श्रद्धांंजलि अर्पित की।

कहा- शहीदों के सपने पूरे करने के लिए जमीनी स्‍तर पर काम

सीएम ने प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और नींव पत्थर रखे। सीएम भगवंत मान ने इस अवसर पर सभा को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि शहीदों के सपनों का पंजाब और भारत बनाने के लिए साझे प्रयासों की जरूरत है। भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और रोजगार उपलब्ध करवाना ही देश के स्वतंत्रता संग्रामियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने लोगों को चुनावों से पहले पंजाब की सामुदायिक एकता को बिगाड़ने की कोशिशों से सावधान किया।

सुनाम में शहीदी दिवस पर हुआ राज्‍यस्‍तरीय समारोह

भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आज बड़ा दिन है क्योंकि शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित राज्यस्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने सुनाम की इस पवित्र धरती का चयन किया है, जहां उनका जन्म हुआ था। बचपन से ही मैं अपने पिता जी के साथ इस धरती पर आता रहा हूं। जब वह 1993 में पहली बार इंग्लैंड गए थे तो विशेष रूप से कैक्स्टन हॉल गया था, जहां शहीद ऊधम सिंह जी ने 21 वर्षों के इंतजार के बाद ओ’डवायर को गोली मारी थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, फरार था

उन्‍होंने कहा कि आप सरकार देश के आजादी संग्राम के शहीदों और नायकों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आजादी के लगभग 80 वर्षों बाद भी देश महान राष्ट्रीय नेताओं के सपनों को पूरा नहीं कर सका है। हालांकि, पद संभालने के पहले ही दिन से हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सुखाली रजिस्ट्री का ऐतिहासिक कदम उठाया है। युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर 68,000 से अधिक नौकरियां दी गई हैं। पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। पूरे राज्य में लगभग 43,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

सुनाम में नए प्रोजेक्‍टों के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्रामी शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर सुनाम के लोगों को 107.78 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट समर्पित किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में सेना में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, हादसे के पीड़ितों के लिए ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक और दवाओं का वेयरहाउस शामिल हैं।

बेहद खास होगा आर्म्‍ड फोर्सेस प्रिपेरेटरी इंस्‍टीट्यूूट

उन्होंने कहा, संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का नींव पत्थर गांव चीमा में रखा गया है। यह प्रोजेक्ट 98.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। यह संस्था 13.42 एकड़ में स्थापित की जा रही है और इसका कुल क्षेत्रफल 2,62,542 वर्ग फीट है। यह पंजाब, खासकर मालवा क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने संबंधी तैयारी के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Bhagwant Mann: भगवंत मान का राष्‍ट्र विरोधी तत्‍वों पर हमला, बोले- पंजाब में सफल नहीं हो सकतीं विभाजनकारी ताकतें

500 कैडेट्स के लिए होगी हॉस्‍टल की व्‍यवस्‍था

उन्‍होंने कहा कि यह संस्था छात्रों को भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करेगी। इसमें 500 कैडेट्स के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और 250 लड़कों तथा 250 लड़कियों के लिए अलग-अलग आधुनिक हॉस्टल बनाए जाएंगे। कैंपस में स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम, प्रशासनिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, स्टडी हॉल और 300 सीटों वाला ऑडिटोरियम शामिल होगा।

ओपन एयर थियेटर सहित कई सुविधाएं होंगी

उन्‍होंने बताया कि अन्य सुविधाओं में ओपन-एयर थिएटर, कैंटीन और डाइनिंग हॉल शामिल होंगे। खेल बुनियादी ढांचे में दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो वॉलीबॉल कोर्ट, एक स्विमिंग पूल, हॉकी और फुटबॉल मैदान, स्क्वैश कोर्ट, आधुनिक जिमनेजियम, परेड ग्राउंड और विशेष शारीरिक प्रशिक्षण सुविधाएं शामिल होंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *