JIO Number One: मोबाइल ग्राहकों की दौड़ में रिलायंस जियो फिर बना नंबर एक, एक्‍ट‍िव कस्‍टमर संख्‍या 50 करोड़ के करीब पहुंची

रिलायंस जियो एक बार फिर नंबर वन रही है। (फाइल फोटो साेशल मीडिया)
रिलायंस जियो एक बार फिर नंबर वन रही है। (फाइल फोटो साेशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्ली। Reliance JIO Number One: रिलायंस जियो ने अन्‍य मोबाइल कंपनियों को फिर पीछे छोड़ दिया है। ट्राई की नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जून माह में भी सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्‍या 50 करोड़ के करीब पहुंंच गई है।

मोबाइल कनेक्‍शन में जियो की देश में साढ़े 41 प्रतिशत हिस्‍सेदारी

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो ने जून महीने के दौरान 33.3 लाख सक्रिय यानी वीएलआर ग्राहक (VLR Customer) जोड़े। इसके साथ ही जियो का सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया। इस तरह देश के कुल 120.11 करोड़ सक्रिय मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5 प्रतिशत हो गई है।

कुल मोबाइल ग्राहक आधार 50.36 करोड़,इनमें 49.89 सक्रिय ग्राहक

जियो ने जून में कुल 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े और उसका मोबाइल ग्राहक आधार 50.36 करोड़ पहुंच गया। कंपनी 39.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है। सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल ने 29.3 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल और एमटीएनएल के सक्रिय ग्राहक आधार में गिरावट दर्ज की गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

फिक्‍स्‍ड लाइन सेवाओं में भी जियो का पहला स्‍थान

फिक्स्ड लाइन सेवाओं में भी जियो पहले स्थान पर रहा। जून में कंपनी ने करीब 1.44 लाख नए कनेक्शन जोड़े। जियो के वायरलाइन ग्राहक की तादाद 1.56 करोड़ हो गई है। इस बाजार में जियो की हिस्सेदारी 32.7 प्रतिशत रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Bill on Paper Leak: पेपर लीक पर संशोधित विधेयक में कड़े दंड, ये हैं पांच प्रावधान

5जी फिक्‍स्‍ड वायरलेस एक्‍सेस में साढ़े 70 प्रतिशत हिस्‍सेदारी

रिलायंस जियो के एक बयान के अनुसार, 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो के ग्राहकों की संख्या 91.14 लाख पहुंच गई। यह संख्या देश के कुल 5G FWA ग्राहकों का 70.5 प्रतिशत है। कंपनी ने जून में करीब 1.46 लाख नए 5G FWA ग्राहक जोड़े।

जियो UBR आधार‍ित वायरलेस सेवा देने वाली एकमात्र कंपनी

जियो UBR आधारित फिक्स्ड वायरलेस सेवा देने वाली देश की एकमात्र कंपनी भी बनी हुई है। कंपनी की इस सेवा के ग्राहकों की संख्या 49.34 लाख हो गई है।ट्राई के मुताबिक जून के अंत में देश का कुल टेलीफोन ग्राहक आधार बढ़कर करीब 134.8 करोड़ हो गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *