Reliance Flood Relief In Assam: रिलायंस ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, अब तक 10 हजार लोगों को दी राहत

असम के बाढ़ प्रभावि‍त क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य में जुटे रिलायंस फाउंडेशन के स्‍वयंसेवी। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस मीडिया)
असम के बाढ़ प्रभावि‍त क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य में जुटे रिलायंस फाउंडेशन के स्‍वयंसेवी। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस मीडिया)

सटीक समाचार, ,गुवाहाटी। Reliance Flood Relief : रिलायंस ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शिवसागर और चराइदेव जिलों के कम से कम 10 हजार परिवारों तक भोजन, सुरक्षित पेयजल, राशन, स्वास्थ्य और अस्थायी आश्रय से जुड़ी सहायता पहुंचाई जा रही है। दोनों जिलों में पांच लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

रिलायंंस फाउंडेशन की आपदा प्रबंधन टीम ने संंभाला मोर्चा

रिलायंस फाउंडेशन की आपदा प्रबंधन टीम ने जिला प्रशासन और स्थानीय संगठनों के साथ प्रभावित इलाकों का आकलन करने के बाद राहत कार्य शुरू किए हैं। वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

सामुदायिक रसोई भी चलाई जा रही है

रिलायंस फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिन परिवारों के पास भोजन या राशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही सूखे राशन के पैकेट भी बांटे जाएंगे। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सी और बिस्तर वाले आपातकालीन आश्रय किट की व्यवस्था की जा रही है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : यह समाचार भी पढ़िये : New Bill on Paper Leak: पेपर लीक पर संशोधित विधेयक में कड़े दंड, ये हैं पांच प्रावधान

बाढ़ से प्रभावित स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सुचारु करने की कोशिश

बाढ़ के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और मरम्मत शुरू की गई है। प्रभावित परिवारों को स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सफाई से जुड़ी जरूरी किट्स भी उपलब्ध कराई जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन की टीमें स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में लगातार राहत कार्य में लगे हुए हैं।

पालतू पशुओं के बचाव के लिए बनतारा की टीम तैनात

पालतू पशुओं को हुए नुकसान को देखते हुए वनतारा की 39 सदस्यीय टीम भी मौके पर तैनात की गई है। टीम पशुओं के इलाज और देखभाल के साथ स्थानीय समुदाय के दूसरे जानवरों की भी सहायता करेगी। रिलायंस फाउंडेशन ने करीब चार हजार प्रभावित मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, इसके लिए फाउंडेशन की टीमें जिला प्रशासन, सरकारी विभागों, स्थानीय संस्थाओं और सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

यह समाचार भी पढ़िये : New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *